Watch- पैपराजी से बातचीत करने लगी राहा कपूर, देखकर हैरान रह गए रणबीर-आलिया

Raha Kapoor Video: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर बॉर्न सुपरस्टार हैं। ये बात जितनी बार राहा स्पॉट होती हैं उतनी ही बार प्रूफ कर देती हैं। रणबीर कपूर आलिया भट्ट को हाल ही में पैपराजी ने एयरपोर्ट को स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया बेटी राहा को गोद में लिए दिखाई दे रही थीं।
इस दौरान राहा कपूर ने पैपराजी को देखकर जो एक्सप्रेशंस और बातचीत की उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आलिया जहां बेटी को प्रोटेक्ट करती दिखाई दे रही थीं तो वहीं राहा को ये नया एक्सपोजर काफी अच्छा लग रहा था।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि फोटोग्राफर उसकी फोटो लेने लगी तो वह सबको हाथ हिलाकर हाय करने लगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान राहा कपूर पैपराजी को पोज देते हुए फ्लाइंग किस भी करने लगीं। सोशल मीडिया पर राहा का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और नेटिजंस राहा की क्यूटनेस पर दिल हार रहे हैं।
दिलचस्प बात ये हैं कि नन्ही राहा ये क्यूट अवतार देख उनके मम्मी पापा भी काफी हैरान रह गए और दोनों ही अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाए। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी के साथ न्यू ईयर वेकेशन मनाने कि लिए रवाना हुए हैं अब सभी को उनके न्यू ईयर की फैमिली फोटोज का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











