Raha Kapoor elder sister Samara Sahni: समारा दीदी ने सबसे क्यूट तरीके से किया रणबीर मामू की बेटी राहा का वेलकम

Raha Kapoor elder sister Samara Sahni

Recommended Video

Ranbir Kapoor Alia Bhatt की बेटी Raha पर भांजी Samara ने ऐसे लुटाया प्यार, किया ये post | FilmiBeat

Raha Kapoor elder sister Samara Sahni: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कल अपनी बेटी के नाम का एलान किया है। रणबीर और आलिया की बेटी का नामकरण संस्कार, दादी नीतू कपूर ने किया है जिसके बाद से लगातार दोस्त और परिवार उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। रणबीर - आलिया की बेटी का नाम है राहा कपूर। जहां परिवार वालों ने राहा कपूर का स्वागत किया वहीं सबसे क्यूट पोस्ट था उनकी दीदी समारा साहनी का।

समारा साहनी, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी हैं। समारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर मामू की बेटी और अपनी प्यारी सी छोटी सी बहन राहा कपूर के लिए लिखा - मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं राहा। तुम्हारी बड़ी दीदी सैम की तरफ से ढेर सारी झप्पियां। गौरतलब है कि राहा का स्वागत पूरा कपूर परिवार अपनी अपनी तरह से कर चुका है।

बुआ करीना कपूर की खुशी

बुआ करीना कपूर की खुशी

बुआ करीना कपूर खान ने राहा के होने पर अपनी खुशी जताते हुए लिखा था कि वो आलिया का नन्हा सा रूप देखने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। वहीं जब आलिया ने एलान किया कि उनकी बेटी का नाम राहा रखा गया तो करीना ने कमेंट करते हुए लिखा कि वो राहा को गोद में लेने का इंतज़ार ही नहीं कर पा रही हैं।

अभी तक नहीं मिल पाई हैं करीना

अभी तक नहीं मिल पाई हैं करीना

करीना कपूर खान, अभी तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी से मिल नहीं पाई हैं। करीना कपूर खान, फिलहाल, हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद ही वो आलिया और रणबीर की बेटी राहा से मिल पाएंगी।

अचानक हुई शादी

अचानक हुई शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अचानक ही हुई। काफी समय से उनकी शादी की अटकलें ज़रूर थीं लेकिन हर बार ये बात केवल अफवाह बनकर निकल जाती थी। इसलिए फैन्स तब चौंक गए जब अचानक अप्रैल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने रणबीर के अपार्टमेंट वास्तु में सात फेरे लिए।

किसके ऊपर गई है बिटिया

किसके ऊपर गई है बिटिया

रणबीर कपूर के पिता बनने की खुशी, नीतू कपूर ने मीडिया के साथ शेयर की। जब मीडिया से उनसे सवाल किया कि बिटिया किसकी तरह दिखती है तो नीतू कपूर ने बड़े प्यार से इस बात का भी जवाब देते हुए कहा कि अभी तो वो बहुत छोटी है, अभी कैसे बताया जाए कि बिटिया किस पर गई है।

दादी ने निभाई कपूर परिवार की परंपरा

दादी ने निभाई कपूर परिवार की परंपरा

दादी नीतू कपूर ने ही राहा कपूर का नामकरण किया। आलिया भट्ट ने बताया कि राहा के नाम का मतलब है दिव्य पथ। वहीं राहा का नाम R अक्षर से शुरू किया गया क्योंकि उनके परदादा राज कपूर, दादा ऋषि कपूर, बड़े दादा रणधीर कपूर, राजीव कपूर, पापा रणबीर कपूर और बुआ रिद्धिमा कपूर साहनी, सभी का नाम R अक्षर से ही शुरू होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X