Raha Kapoor Celebs Reaction- आलिया- रणबीर की बेटी का नाम सुनते ही इन बॉलीवुड स्टार्स ने लुटाया प्यार!

Recommended Video
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी कुछ दिनों पहले इस दुनिया में आई थी और उनको लेकर चर्चा चल रही थी। फैंस सोशल मीडिया पर मांग कर रहे थे कि वो बेटी की पहली झलक सबके सामने रखें और उसका नामकरण किया जाए। फिलहाल आलिया भट्ट ने इसका खुलासा बीती रात कर दिया था और बताया था कि उनकी बेटी का नाम राहा है। जी हां, आलिया और रणबीर ने अपने बेटी का नाम 'राहा कपूर' रखा है और इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।
कई लोग ये सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये नाम किसने रखा और इसका मतलब क्या है। जैसे ही आलिया भट्ट की बेटी का नाम सामने आया कई सितारे इसपर रिएक्ट कर रहे हैं,
इस लिस्ट में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर जैसे सितारे शामिल हैं। जी हां, रणवीर सिंह ने उनकी बेटी के नाम पर रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी साझा किए हैं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने भी एक हार्ट इमोजी साझा करते हुए अपना प्यार बरसाया है। जबकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ''गॉड ब्लेस राहा।'' अर्जुन कपूर ने राहा लिखते हुए हार्ट इमोजी साझा किए हैं, जबकि सोनाक्षी सिन्हा ने भी हार्ट इमोजी सेंड किए हैं।

काजल अग्रवाल ने लिखा
साउथ की मशहूर अदाकारा काजल अग्रवाल ने लिखा, ''भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे राहा, बहुत सारा प्यार।'' इन सबके अलावा बिपाशा बासु, शशांक खेतान और जोया अख्तर ने भी बेटी के नाम पर अपना प्यार लुटाया है।

थैंक्यू नोट जारी कर सकते हैं
हालांकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस कमेंट्स पर किसी तरह का रिेएक्शन नहीं दिया है लेकिन वो काफी जल्दी थैंक्यू नोट जारी कर सकते हैं।

अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी थे
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी थे लेकिन कुछ समय के लिए इसपर ब्रेक लग रहा है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी जल्दी अपने फिल्म के सेट पर मौजूद होंगे। रणबीर कपूर कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं जबकि आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











