मम्मी-पापा संग फुटबॉल मैच देखने पहुंचीं नन्ही राहा कपूर, दर्शकों की अटकीं आलिया की बेटी पर नजरें

Raha Kapoor came to watch football match with Parents: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर को एक्टिंग के अलावा फुटबॉल का भी बहुत शौक है। बता दें कि रणबीर को अक्सर फुटबॉल देखते देखा गया है। रणबीर को फुटबॉल इतना पसंद है कि वह मुंबई के एक क्लब के मालिक भी बन गए हैं। वहीं बीते दिन रणबीर कपूर मैच देखने के लिए अपनी पत्नी आलिया भट्ट और राहा कपूर को भी साथ ले गए थे।
आलिया रणबीर की बेटी ने खींचा लोगों का ध्यान
जी हां, बीते दिन मैच के दौरान आलिया और उनकी बेटी को भी स्पॉट किया गया, लेकिन जैसे ही दर्शकों ने नन्ही राहा को वहां बैठा देखा लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। नन्ही राहा ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कभी राहा टीम को चेयर करती नजर आ रही हैं तो कभी निराश होती भी दिख रही हैं। राहा के क्यूट एक्सप्रेशन देख फैन्स भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
Alia Bhatt with her daughter today at @MumbaiFC match pic.twitter.com/zzT9KkmRBd
— Alia's nation (@Aliasnation) November 30, 2024
जर्सी पहने दिखीं राहा
इस दौरान राहा कपूर ब्लू कलर की टीम के मैचिंग की जर्सी पहने दिखीं। एक छोटी सी चोटी बनाए हुए राहा काफी क्यूट दिख रही थीं। बता दें कि राहा की जर्सी का नंबर 6 है। वहीं उनके पापा रणबीर कपूर 8 नंबर की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं, लेकिन इन सबसे अलग आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। जी हां, आलिया भट्ट कैजुअल टैंक टॉप, शर्ग और जींस पहने नजर आ रही हैं। बता दें कि कपूर फैमिली की ये क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











