..................... Raha Kapoor came to see her new house, toured luxurious bungalow sitting on the lap of Alia Bhatt - Hindi Filmibeat

अपना नया घर देखने आईं नन्ही राहा कपूर, मम्मी आलिया भट्ट की गोद में बैठकर घूमा पूरा आलीशान बंगला

Raha Kapoor

Raha Kapoor came to see her new house with mother Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। फिल्म के प्रमोशन से लेकर पार्टियों तक में दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है, लेकिन इस बार तो दोनों ना तो पार्टी में गए हैं और ना ही किसी फंक्शन में दरअसल इन दिनों आलिया और रणबीर कपूर अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिनों कपल को नए घर में देखा जाता है, लेकिन इस बार कपल अकेला नहीं आया है। इस बार उनके साथ आई हैं नन्ही परी राहा। बता दें कि यह घर तो दोनों ने मिलकर राहा के लिए ही लिया है और अब राहा पहली बार अपने आलीशान बंगले को देखने आई हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट न्यूड कलर के टॉप और लोअर में नजर आ रही हैं। नो मेकअप लुक में आलिया काफी खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं उनके साथ बेबी राहा भी नजर आईं। जो अपनी मम्मी आलिया के साथ ट्यूनिंग करती दिख रही हैं। पैपराजी ने राहा की कुछ झलकियां शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राहा बहुत ही क्यूट है। तो वहीं दूसरे ने कहा बेबी राहा और उसके क्यूट एक्सप्रेशन। बता दें कि राहा को देखने के लिए फैन्स हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। वहीं इस वीडियो को देख फैन्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहा और आलिया दोनों एक जैसे ही कपड़े पहने नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर कपूर भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस घर को देखने के लिए राहा की दादी नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं। फैमिली साथ मिलकर नए घर में विजिट करने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X