अश्लील थ्रिलर है रागिनी एमएमएस : सेसंर बोर्ड

Ragini MMS
टीवी क्वीन और अभिनेता जितेन्द्र की सुपुत्री एकता कपूर के बारे में हमेशा कहा जाता है, कि वो जरूरत से ज्यादा सख्त है और बोल्ड कदम उठाने में माहिर हैं। जब से उन्होंने फिल्म निर्माण में कदम रखा है तब से उनकी आलोचनाओं का दौर जारी है, लेकिन एकता की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इन दिनों उनकी चर्चा फिर से जोर पकड़ रही है, उनकी दो लगातार फिल्में प्रदर्शन की दौड़ में शामिल हैं। जिसमें से एक का नाम है शोर इन द सिटी और दूसरी है रागिनी एमएमएस।

इनमें से शोर आतंकवाद पर है जबकि रागिनी एमएमएस एक अश्लील, लेकिन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि यह एक अश्लील फिल्म होगी, यह फिल्म प्रदर्शन पूर्व ही विवादों में फंस गई है। इस फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी है। इस फिल्म के बारे में सेंसर बोर्ड का कहना है कि यह बेहद अश्लील फिल्म है। इस फिल्म के टीवी पर दिखाए जा रहे प्रोमो को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट देकर फिल्म को मुश्किल में डाल दिया है।

फिल्म के प्रोमोज में हीरो-हिरोईन को बेहद ही अश्लील अवस्था में दिखाया जा रहा था, जिस पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए कहा गया है कि इसे टीवी पर 11 बजे के बाद दिखाया जाये, फिल्म 13 मई को प्रदर्शित हो रही है। एकता कपूर का कहना है कि फिल्म में अश्लीलता के नाम पर कुछ भी नहीं है, इसमें एक सच्ची घटना का जिक्र है, जिस पर कुछ लोगों ने हल्ला मचा दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X