..................... agini MMS Returns races ahead of Bahubali 2 and Dangal on IMDB’s Trending list - Hindi Filmibeat

IMDB ट्रेंडिग लिस्ट में बाहुबली 2 और दंगल को रागिनी MMS रिर्टन्स ने पछाड़ा

By Shweta

ALTBalaji का शो रागिनी एमएमएस रिर्टन्स का दर्शकों में ऐसा क्रेज है कि IMDB में इसे ट्रेंडिंग मूवी और रियल टाइम पर आधारित पॉपुलर डिजिटल शो में जगह मिली है।

रागिनी एमएमएस रिर्टन्स 6.6% वोट के साथ छठे रैंक पर है और वहीं इसके साथ बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात करें तो दंगल सातवें नंबर, बाहुबली 2 नौवें नंबर पर और टॉयलेट एक प्रेम कथा दसवें नंबर पर है। आपको बता दें कि रागिनी एमएमएस रिर्टन्स आने के पहले ही डिजिटल वर्ल्ड में धमाका कर चुका था।

ragini-mms-returns-races-ahead-bahubali-2-dangal-on-imdb-s-trending list

रागिनी एमएमएस रिर्टन्स को यू ट्यूब पर दर्शकों के शानदार व्यूज मिले थे। ALTBalaji के सीईओ मानव शेट्टी ने इस मौके पर कहा है कि "रागिनी एमएमएस रिर्टन्स ALTBalaji के सबसे शानदार शो में से एक है। जब आपका शो बेस्ट शो में आगे चलता है तो इससे पता चलता है कि अच्छे कंटेट, टैलेंट और मार्केटिंग स्ट्रेटजी के साथ आप उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स पा सकते हैं।

यह शो हॉरर और साजिश का परफेक्ट तालमेल है। जैसे जैसे हम और भी एपि़सोड दिखाएंगे आपको क्लाईमैक्स का इंतजार रहेगा जो वाकई बहुत ही मजेदार है। रागिनी एमएमएस रिर्टन्स को सुयश वाधवाकर ने डायरेक्ट किया है और करिश्मा शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता, रिया सेन, निशांत मलकानी, रक्षंदा खान, दिलनाज़ ईरानी, प्रियंका बोरा इसके मुख्य कलाकार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X