'रागिनी एमएमएस' की दीपिका बनीं फूलन देवी

Ragini MMS
टीवी की महारानी एकता कपूर की होम प्रोडक्शन फिल्म रागिनी एमएमएस इन दिनों बेहद चर्चा में हैं क्योंकि इस फिल्म की कहानी दिल्ली की उस लड़की दीपिका पर आधारित है जिसमें उसके ही प्रेमी ने उसके साथ बनाये गये सेक्स रिलेशन को एमएमएस में तब्दील कर दिया था, जिसके बाद दीपिका बेहद डिप्रेशन में चली गयी थी। फिलहाल उसके साथ तो अभी न्याय नहीं हो पाया है, अभी उसके गम भरे ही नहीं थे कि मैडम एकता ने उससे मुलाकात करके उसकी रीयल कहानी को रील लाईफ की शक्ल देने की बात कर दी जिस पर दीपिका मैडम राजी भी हो गयी।

लेकिन इन दिनों वो ही दीपिका एकता पर दोष मढ़ रही है कि वो वादा करके मुकर गयीं है उन्होंने उस से वादा किया था किवो रागिनी एमएमएस को प्रदर्शित करने से पहले उसे दिखायेंगी लेकिन दीपिका को रागिनी एमएमएस नहीं दिखायी जा रही है। जिसके लिए दीपिका काफी शोर मचा रही है, उनका कहना है कि उन्हें खबर मिल रही है कि फिल्म काफी अश्लील है, जिसका वो विरोध करती है।

खैर ये तो दीपिका की कहानी है, फिल्म काफी बदनाम हो चुकी है जिसके चलते हर कोई उत्सुकता से इस फिल्म का इंतजार कर रहा है, जरा गौर फरमाइये और अपने दिमाग पर जोर दीजिये और याद करने की कोशिश कीजिये साल 1994 की शेखर कपूर निर्देशित फिल्म बैंडिड क्वीन को, जो कि मशहूर दस्यु सुंदरी फूलन देवी के जीवन पर बनायी गयी थी। शेखर कपूर ने भी फूलनदेवी की इजाजत लेकर इस फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म में फूलन के ऊपर हुए जुल्म को दिखाया गया था, जिस पर बाद में फूलनदेवी ने काफी शोर मचाया था, उनका कहना था कि फिल्म में काफी अश्लील सींस है, उनकी कहानी को सहारे अश्लीलता परोसी जा रही है।

फूलन ने टीवी चैनलों और मीडिया के माध्यम से काफी शोर मचाया जिस से जिसको नहीं भी दिलचस्पी थी इस फिल्म को देखने में वो भी उत्सुक हो उठा, लेकिन फिल्म जिस दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होने वाली थी उसके दो दिन पहले ही फूलन के कहा कि फिल्म से वो संतुष्ट है, शेखर कपूर ने वो ही दिखाया जो उनके साथ हुआ है। शेखर कपूर का काम हो चुका था फिल्म ने अच्छी-खासी पब्लिसिटी बटोर ली थी। जिसका फायदा शेखर कपूर को सीधे तौर पर हुआ फिल्म काफी सफल रही , फिल्म और फिल्म की अभिनेत्री सीमा विश्वास को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया।

हो सकता है दीपिका मैडम की भी ये कोशिश हो कि उनकी कहानी लोगो तक पहुंचे जिसके लिए वो भी एकता कपूर के खिलाफ बयानबाजी करके लोगों में इस फिल्म के प्रति उत्सुकता जगा रही हो, इतना तो तय है कि अश्लील सींस और दीपिका की बयानबाजी के जरिये ये फिल्म लोगों की जुबां पर चढ़ गई है, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्या होगा ये तो अगले सप्ताह पता चलेगा लेकिन इतना तय है कि फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X