रागिनी एमएमएस 2 की बेहतरीन शुरुआत, सन्नी की कोशिश कामयाब!
सन्नी लियोन को बुरा लगता है जब कोई कैरेक्टर पर उंगली उठाता है!
लेकिन अपनी दूसरी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के जरिये सन्नी ने ये साबित कर दिया कि वो अपने एक्टिंग करियर को लेकर काफी सीरियस हैं और जल्द ही वो बॉक्स ऑफिस पर अपना एक मकाम बना लेंगी। हालांकि रागिनी एमएमएस 2 में भी कई सारे सेक्सी और हॉट सीन्स हैं लेकिन इसके बावजूद सन्नी की एक्टिंग साफ नोटिस हो रही है। दर्शकों ने इस बार सिर्फ सेक्सी सन्नी को नहीं बल्कि स्क्रीन पर एक एक्ट्रेस को देखा जो कि लोगों के रोंगटे खड़े कर देने में सक्षम है। सन्नी लियोन के साथ फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी काफी बेहतरीन काम किया है लेकिन सन्नी लियोन के चलते फिल्म को एक स्टार पावर मिल गयी है।
रागिनी एमएमएस 2 को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8 करोड़ रुपये का बिजनेस मिला, जो कि इसी के साथ रिलीज हुई दो और फिल्मों आंखों देखी और गैंग ऑफ घोस्ट से काफी बेहतर था। सन्नी लियोन ने फिल्म की रिलीज के दिन दर्शकों का रिस्पॉंस जानने के लिए मुंबई की गैयटी गैलेक्सी थियेटर को चुना। वहां पर सन्नी ने मीडिया से बात की और कहा कि जो लोग मेरे बारे में उल्टी सीधी बातें करते हैं उनके लिए ये फिल्म सबूत है कि मैं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हूं और सिर्फ एक एडल्ट फिल्म स्टार नहीं। उम्मीद है कि रागिनी एमएमएस 2 देखने के बाद लोग मुझे लेकर अपनी राय जरुर बदलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












