'रागिनी एमएमएस 2' का ट्रेलर ..फूल ऑफ हॉरेक्स
पूरे ट्रेलर के दौरान सन्नी आपको शायद ही कहीं पूरे कपड़े में दिखायी पड़े। सन्नी के जीतने सीन में उन्होंने कपड़े पहने हैं वह भी नाम मात्र के ही हैं मतलब की पूरे ट्रेलर क दौरान सन्नी केवल लॉन्जरी में दिख रही हैं। फिल्म में डर के साये में बेड सीन फिल्माये गये हैं इसलिए फिल्म के बारे में फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने 'हॉरेक्स' शब्द का प्रयोग किया है तो गलत नहीं है क्योंकि फिल्म में वाकई में 'हॉरर' और 'सेक्स' का तड़का लगा हुआ है।
फिल्म लेस्बियन रिलेशनशिप की कहानी कहती है जिसके एक हॉट गाने में हनी सिंह भी अपनी आवाज देंगे। फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का सीक्वेल है। फिल्म में सन्नी के साथ संध्या मृदुल हैं। फिल्म के बारे में चर्चा तभी से हो रही है जबसे सन्नी ने फिल्म साइन की है यानी कि साल 2010 से। इस फिल्म को करने के लिए सन्नी ने काफी मेहनत की है। कहा गया है कि फिल्म में उन्होंने बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया और पूरी फिल्म के लिए उन्होंने हिंदी की कोचिंग ली है और एक्टिंग के वर्कशॉप भी किये हैं। देखते हैं सन्नी की यह कोशिश क्या रंग लाती है?
वैसे सन्नी को पूरा भरोसा है कि वह अपने अभिनय से दर्शकों को डराने में समर्थ रहेंगी। फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल हैं।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/UbzgyYEGOkA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
