'रागिनी एमएमएस 2' की सक्सेस से शर्लिन, पूनम, वीना की बोलती बंद

Ragini MMS 2 Superhit
एकता कपूर की लेटेस्ट रिलीज मूवी 'रागिनी एमएमएस 2' की सफलता ने सन्नी लियोन की जगह बॉलीवुड में लगभग पक्की कर दी है। इस फिल्म की सफलता ने उन आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ दिया है जो कि सन्नी लियोन को सेक्सी गुड़िया कहते थे।

हालांकि सन्नी की पिछली दोनों फ्लॉप फिल्में 'जिस्म 2' और 'जैकपॉट' ने आलोचकों की जुबान में औऱ मिर्ची भर दी थी। सभी को लगता था कि पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा, वीना मलिक की ही तरह सन्नी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' भी धराशाही हो जायेगी और एक बार फिर से साबित हो जायेगा कि अभिनेत्री बनने के लिए केवल जिस्म दिखाने से काम नहीं चलेगा।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा जहां शर्लिन चोपड़ा का 'बैड गर्ल' सांग लोगों को लुभा नहीं पाया और उनकी फिल्म 'कामासूत्र 3डी' भी रिलीज होगी या नहीं, यह भी संदेह के घेरे में है तो वहीं पूनम पांडे की 'नशा' ने भी बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा। यही नहीं पाकिस्तानी सेक्सी गुड़िया वीना मलिक की रिलीज चारों-पांचो फिल्मों में से कोई भी एक पब्लिक को रिझा नहीं पायी।

यह सभी तारिकाएं उस समय बेहद चिढ़ जाती थीं जब कोई इनकी तुलना सन्नी लियोन से कर देता था। इन सबको पोर्न स्टार से तुलना करना अच्छा नहीं लगता था लेकिन यह सब की सब फ्लॉप साबित हो गयीं और सन्नी लियोन ने बाजी मार ली।

आज बॉलीवुड की नई 'बेबीडॉल' सन्नी लियोन की डिमांड चारों ओर हैं। अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी फिल्म निर्माता एकता कपूर को देने वाली सन्नी लियोन का कहना है कि 'रागिनी एमएमएस 2' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से काफी ज्यादा खुश हैं।

सन्नी ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस तरह की प्रतिक्रिया की आशा नहीं की थी। 'रागिनी एमएमएस 2' हमारी उम्मीदों से कहीं आगे निकल गई है। अच्छा लगता है, कि दर्शकों ने मुझे स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि एकता कपूर प्रोडक्शन की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' 21 मार्च को प्रदर्शित हुई है। फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल हैं। फिल्म ने भारत में दो सप्ताह में 45.88 करोड़ कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X