रागिनी एमएमएस 2 के बाद अब आशिकी 2 करेंगी सन्नी!
सचिन जोशी आशिकी 2 के तेलुगू रीमेक में आदित्य रॉय कपूर का किरदार निभाएंगे और सन्नी लियोन श्रृद्धा कपूर का किरदार निभाएंगी। सन्नी लियोन से पहले तमन्ना भाटिया को इस फिल्म के लिए कास्ट करने की बातें चल रही थीं लेकिन बाद में तमन्ना को हटाकर सन्नी को फाइनल कर लिया गया। तमन्ना को फिल्म से हटाने के पीछे वजह बताई गयी कि तमन्ना ने फिल्म के लिए काफी बड़ी रकम मांगी और उस वजह से निर्माताओं ने तमन्ना को हटाना ही उचित समझा। उसके बाद टीवी एक्ट्रेस और सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे को भी इस फिल्म में लाने की बातें सुर्खियों में आई लेकिन अब खबर ये है कि सन्नी ही इस फिल्म के लिए चुनी गयी हैं।
वैसे भी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के जरिये सन्नी ने ये साबित कर दिया है कि वो बॉलीवुड में सिर्फ जिस्म दिखाने वाली गुड़िया नहीं बनने आई हैं। बल्कि उनके अंदर भी अभिनय का जुनून और गुण है। अपनी पहली फिल्म में भले ही सन्नी को समझ नहीं आया कि उन्हें क्या करना है औऱ क्या नहीं और किस तरह से परदे पर आकर खुद को दर्शकों से जोड़ लेना है, लेकिन अब सन्नी ने अपनी दूसरी ही फिल्म से सभी को ये समझा दिया है कि वो बॉलीवुड में एक्ट्रेस बनने आई हैं और वो बनकर रहेंगी। वैसे सन्नी की किस्मत भी बहुत ही बेहतरीन है जो उन्हें एक के बाद एक हिट फिल्मों के रीमेक और सीक्वल के ऑफर मिल रहे हैं। इससे तो यही महसूस हो रहा है कि सन्नी लियोन का आने वाला समय बहुत ही अच्छा और लकी साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications












