..................... Ragini MMS 2 song Baby Doll has become huge hit - Hindi Filmibeat

रागिनी एमएमएस 2 की अपार सफलता की वजह बेबी डॉल!

सन्नी लियोन की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता की एक बड़ी वजह है उनकी फिल्म का हिट गाना बेबी डॉल। बेबी डॉल गाने में संगीत दिया है मीत ब्रदर्स अंजान ने और फिल्म को मिल रही अपार सफलता को लेकर मीत ब्रदर्स इतना खुश हैं कि उन्होंने मीडिया और अपने करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी आयोजित की है। 25 मार्च को रात 8:30 बजे मीत ब्रदर्स और सन्नी लियोन मुंबई के एक लाउंज में मिलकर पार्टी करेंगे और उनकी खुशी में फिल्म की निर्देशक एकता कपूर भी शामिल होंगी। एकता कपूर भी रागिनी एमएमएस 2 को मिल रही बॉक्स ऑफिस सफलता से काफी खुश हैं और साथ सन्नी लियोन की बहेतरीन परफॉर्मेंस से भी।

मीत ब्रदर्स जिन्होंने कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है का मानना है कि आजकल एलबम का जमाना नहीं रह गया है। लोगों को फिल्मी संगीत और स्टार को देखकर ही गाने पसंद करने की आदत पड़ गयी है। इस वजह से ज्यादातर एलबम सिंगर्स ने एलबम बनानी बंद कर दी है। मीत ब्रदर्स ने इससे पहले हाल ही में आई फिल्म बॉस में भी संगीत दिया था लेकिन बॉस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली और ना ही फिल्म के गाने ही चार्टबस्टर्स पर कुछ ज्यादा हिट हुए। फिल्म का टाइटल ट्रैक जरुर लोगों की जुबां पर चढ़ा था। अब बेबी डॉल से एक बार फिर से मीत ब्रदर्स के नाम साल का पला हिट गाना हो गया है।

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले आशिकी 2 से काफी हिट हुए सिंगर अरिजित सिंह ने कहा था कि फिल्म जिस्म 2 में उनका फेवरेट गाना है कभी जो बादल बरसे.. और उन्हें इस बात का दुख है कि उनके फेवरेट गाने में सन्नी लियोन हैं। लेकिन यूं लग रहा है कि मीत ब्रदर्स को इस बात की बहुत खुशी है कि सन्नी लियोन के होने से उनके गाने को एक स्टार पावर मिली और लोगों को ये गीत इतना पसंद आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X