..................... Ragini MMS 2 is very real and Interesting film for me said Sunny Leone| MMS बनवा कर हिट होना चाहती हैं सन्नी? - Hindi Filmibeat

MMS बनवा कर हिट होना चाहती हैं सन्नी?

आमतौर पर फिल्मी अभिनेत्रियां और मॉडल एमएमएस के कारण लोकप्रिय नहीं बल्क बदनाम होते हैं। रिया सेन से लेकर वीना मलिक तक इसके उदाहरण हैं लेकिन शायद सन्नी लियोन एक मात्र अभिनेत्री हैं जिन्होंने कहा है कि MMS के कारण वो हिट होगी और इस तरह मशहूर होंगी जितना कोई नहीं हुआ।

आपको बता दें कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने ऐसा क्यों कहा? क्योंकि सन्नी लियोन एक फिल्म में काम कर रही हैं जिसका नाम है रागिनी एमएमएस 2। फिल्म एकता कपूर बना रही हैं जो कि इंटरनेट के जरिये ही सन्नी से मिली थीं। एकता कपूर की सफल फिल्म रागिनी एमएमएस का सीक्वेल रागिनी एमएमएस 2 भी सच्ची घटना पर आधारित है।

फिल्म की काफी तारीफ करते हुए सन्नी लियोन ने कहा है कि फिल्म बहुत बड़ी हिट होगी, फिल्म की कहानी और ट्रीटमेंट सब बेहतरीन है जिसे लोग लंबे समय तक याद रखना चाहेंगे। फिल्म के लिए जहां सन्नी लियोन अपने घर पर होमवर्क कर रही हैं वहीं दूसरी ओर भगवान के मंदिर में मत्था टेक रही है।

खबर है कि सन्नी लियोन ने इस फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ की डिमाड की है। फिल्म के लिए सन्नी डबिंग का सहारा नहीं ले रही हैं। देखते हैं सन्नी के दावों में कितनी सच्चाई निकलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X