Exclusive- सन्नी लियोन से कोई खतरा नहीं गैंग्स ऑफ घोस्ट को!
सन्नी लियोन की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 और सतीश कौशिक की फिल्म गैंग्स ऑफ घोस्ट्स एक साथ 21 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्में भूतों पर हैं लेकिन एक जहां दर्शकों की डर के मारे चीखें निकलवा देगी वहीं दूसरी फिल्म में भूतों का पूरा गैंग दर्शकों को हंसने और ठहाके मारने को मजबूर कर देगा। ये वाकई बेहतरीन कोइंसिडेंस है कि दोनों भूत की फिल्में एक साथ एक ही दिन रिलीज हो रही हैं और दोनों के कंसेप्ट बिल्कुल ही विपरीत हैं। लोगों को शायद कहीं ना कहीं ये लग रहा हो कि सन्नी लियोन के हॉट सीन्स के आगे गैंग्स ऑफ गोस्ट्स कहीं पिछड़ ना जाए। लेकिन कॉमेडी के किंग सतीश कौशिक जी का मानना है कि गैंग्स ऑफ घोस्ट्स और रागिनी एमएमएस 2 के बीच किसी भी तरह का कोई कॉम्पीटीशन नहीं है।
गैग्स ऑफ घोस्ट्स के निर्माता विनीत जैन ने वनइंडिया के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान कहा गैंग्स ऑफ घोस्ट्स और रागिनी एमएमएस 2 दोनों की ऑडियंस बहुत ही अलग है। मुझे नहीं लगता कि गैंग्स ऑफ घोस्ट्स और रागिनी एमएमएस 2 के बीच किसी भी तरह का कोई कॉम्पीटीशन होगा। दोनों ही फिल्में एक दूसरे से बहुत ही विपरीत और अलग हैं। हालांकि दोनों फिल्में भूतों पर हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों फिल्मों कहीं से भी एक दूसरे को टक्कर नहीं देतीं।
विनीत जैन की इसी बात को सपोर्ट करते हुए सतीश कौशिक जी ने कहा रागिनी एमएमएस 2 और गैंग्स ऑफ घोस्ट्स में मुख्य अंतर है कि रागिनी एमएमएस 2 में भूत इंसानों को डराएंगे और गैंग्स ऑफ घोस्ट्स में भूत खुद इंसानों से डरे हुए हैं। गैंग्स ऑफ घोस्ट्स और रागिनी एमएमएस 2 दोनों ही 21 मार्च को सिनेमाघरों पर दस्तक देंगी। पहले गैग्स ऑफ घोस्ट्स पिछले साल यानी 2013 में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में रिलीज डेट को बढ़ाकर 21 मार्च 2014 कर दिया गया।
आइये देखते हैं गैंग्स ऑफ घोस्ट्स और रागिनी एमएमएस 2 की एक झलक-


Click it and Unblock the Notifications











