..................... Exclusive: Ragini MMS 2 is a example of Vulgarity said Mahila Organization. - Hindi Filmibeat

Exclusive: 'रागिनी एमएमएस 2' से एकता बनीं एडल्ट फिल्मों की निर्माता?

सन्नी लियोन की आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' का ट्रेलर इन दिनों पोर्न वेबसाइटों पर धूम मचा रहा है। फिल्म के ट्रेलर औऱ एक एडल्ट फिल्म में कोई खासा अंतर नहीं दिख रहा है।

जिसको लेकर कुछ सामाजिक संगठनों ने जबरदस्त विरोध जताया है। वाराणसी की महिला जागृति समिति की अध्यक्षा अनु टंडन ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि सन्नी लियोन ने वो ही किया है जिसके लिए वो जानी जाती हैं लेकिन हमारे देश की बेटी एकता कपूर से हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने 'रागिनी एमएमएस 2' के रूप में लोगों के सामने पोर्न परोसने की कोशिश की है। मैं पूछना चाहती हूं उनसे कि क्या वो 'रागिनी एमएमएस 2' जैसी फिल्में बनाकर एडल्ट फिल्मों की निर्माता बनने जा रही हैं।

आखिर उन्हें तो पैसों की कोई कमी नहीं है तो फिर वो क्यों ऐसा कर रही हैं? हम एकता कपूर, सन्नी लियोन और 'रागिनी एमएमएस 2' का पुरजोर विरोध करते हैं क्योंकि इससे हमारे देश की संस्कृति दूषित हो रही है और हमारे किशोरों औऱ युवाओं के बीच गलत संदेश जा रहा है।

मालूम हो कि महिला जागृति समिति की ओर से पहले भी सन्नी लियोन और एकता कपूर के खिलाफ इस तरह की प्रतिक्रियाएं आयी थीं। महिला जागृति समिति ने पहले ही कह रखा है कि वह 'रागिनी एमएमएस 2' को वाराणसी में रिलीज नहीं होने देंगी।

आपको बता दें कि सोमवार को ही 'रागिनी एमएमएस 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है लेकिन यह ट्रेलर पोर्न वेबसाइटों पर भी मौजूद है। ट्रेलर में डरावने औऱ अश्लील दृश्यों की भरमार है। फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का सीक्वेल है। फिल्म में सन्नी के साथ संध्या मृदुल हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं तो फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल हैं।

Must See: 'रागिनी एमएमएस 2' की हॉट तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X