दिलकश नहीं डरावनी अदाओं से लोगों को लूटेगी सन्नी लियोन
'रागिनी एमएमएस 2' जैसी डरावनी फिल्म में काम करने का फैसला किया जिसमें उनके पास अभिनय करने का पूरा मौका हो और शायद इसलिए ही उन्होंने कहा है कि फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के जरिये वह इस ठंड में लोगों को डराने में पूरी तरह से सक्षम होगीं। मालूम हो कि सन्नी लियोन लगातार फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की वजह से ही चर्चा में हैं।
हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म सुपरनैचुरल पॉवर पर आधारित है लेकिन फिर भी फिल्म लेस्बियन जैसे हॉट टॉपिक पर बेस्ड है। फिल्म के लिए कुछ महिला संगठनों ने पहले ही विरोध दर्ज कराया है। देश में बढ़ती रेप घटनाओं के लिेए कुछ संगठनों ने पोर्न स्टार सन्नी लियोन को दोषी ठहराया है और कहा कि सन्नी को फिल्मों में काम नहीं मिलना चाहिए क्योंकि इससे हमारे देश की युवा पीढ़ी भटक रही है।
वैसे मालूम हो कि फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' साल 2011 की हिट फिल्म रागिनी एमएमएस की सीक्वेल है जिसमें सन्नी लियोन और संध्या मृदुल लीड रोल में हैं। फिल्म एक हॉरर स्टोरी है, फिल्म जनवरी 2014 में रिलीज होगी। फिल्म में सन्नी लियोन ने किसी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है। फिल्म में वह एक बॉलीवुड हिरोईन बनी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
