..................... "Ragini MMS 2" is based on real Story, crew goes to shoot the film in real Place - Hindi Filmibeat

'रागिनी एमएमएस 2' रागिनी की रीयल कहानी

डर और खौफ की कहानी को लोगों के सामने प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है एकता कपूर प्रोडक्शन। फिल्म का नाम है 'रागिनी एमएमएस 2'.। जिसमें रागिनी बनीं हैं पोर्न स्टार सन्नी लियोन।

अपनी इमेज के मुताबिक फिल्म में सन्नी ने वो सब कुछ किया है जिसके लिए वह लोकप्रिय हैं। जीं हां फिल्म में सन्नी ने जमकर अंगप्रदर्शन किया है और उत्तेजक दृश्य दिये हैं। लेकिन एक खास बात हम आपको बतातें हैं इस फिल्म के बारे में।

Did You Know:सन्नी पहले ही करती थीं भारत से सबसे ज्‍यादा कमाई

'रागिनी एमएमएस 2'. दिल्ली की एक लड़की के साथ हुई घिनौनी वारदात की सत्य घटना की कहानी है। जिसमें पीड़ित को सही में उसके प्रेमी ने प्यार में धोखा दिया था और उसका एमएमएस बनाकर उसे बदनाम किया था। जिस घर में लड़की के प्रेमी ने उसका एमएमएस बनाया था, उसी घर में उसके प्रेमी की रहस्यमय तरीके से मौत से हो गयी थी। इस घटना के बाद पीड़ित ने अपना दिमागी संतुलन खो दिया था।

Pics: कपिल के घर पर एकता ने उगला सच, कहा बेरंग है मेरी लाइफ

एकता कपूर की पूरी टीम ने फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2'. को उसी घर में शूट किया है जहां पर दिल्ली की लड़की के साथ वह घिनौनी वारदात हुई थी ताकि फिल्म एकदम सच्ची लगे।

खुद फिल्म के बारे में फिल्म की अभिनेत्री सन्नी लियोन ने कहा है कि 'रागिनी एमएमएस 2'.हद से ज्यादा डरावनी है। सन्नी ने फिल्म के लिए एकता की तारीफ करते हुए कहा कि एकता कपूर ने इस एक फिल्म से भारतीय फिल्मों में दिखाए जाने वाले खौफ के स्तर को और बढ़ा दिया है, मेरा दावा है कि फिल्म देखने के बाद लोगों की रातों की नींद उड़ जायेगी।

वैसे आपको बता दें कि 'रागिनी एमएमएस 2' वर्ष 2011 में आई फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का सीक्वेल है। भूषण पटेल निर्देशित 'रागिनी एमएमएस 2' में दिव्या दत्ता, संध्या मृदुल, परवीन डबास भी हैं। फिल्म 21 मार्च को प्रदर्शित होनी है।

Did You Know: सन्‍नी लियोन ने बॉलीवुड में आने से पहले कंपनी एलएलसी के नाम से अपना बिजनेस शुरू किया था। उन्‍होंने बताया कि उनकी साइट पर 80 फीसदी लोग भारत से आते हैं। यही नहीं साइट से होने वाली कमाई का 60 फीसदी भारत से आता है। जरा सोचिये बॉलीवुड से आने से पहले ही सन्‍नी ने भारत से ही कितने पैसे कमाये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X