रागिनी एमएमएस 2 अपराध को बढ़ावा देगी

पोर्न स्टार सन्नी लियोन के खिलाफ मोर्चा खोले बैठी वाराणसी की महिला जागृति शिविर ने साफ तौर पर कहा है कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन की फिल्म अगर रागिनी एमएमएस 2 रिलीज होती है तो इससे एमएमएस जैसे क्राइम बढ़ जायेंगे जो कि समाज के लिए घातक हैं। इसलिए पोर्न स्टार सन्नी लियोन की फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। वैसे भी फिल्मों के चलते एमएमएस का मतलब ही अश्लील चीजों से निकाला जाने लगा है।

मालूम हो कि इससे पहले भी महिला जागृति शिविर ने सन्नी लियोन और एकता कपूर पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। महिला जागृति शिविर का कहना था कि केवल सन्नी लियोन ही नहीं बल्कि एकता कपूर को भी प्रतिबंधित कर देना जाईये क्योंकि उन्हीं जैसे लोगों की वजह से सन्नी लियोन जैसी पोर्न स्टारों को काम मिलता है।

मालूम हो कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमस 2 की शूंटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि एकता कपूर की इस फिल्म में सन्नी एक बॉलीवुड अदाकारा का रोल प्ले कर रही हैं जो कि एक एमएमएस के कारण बदनाम हो जाती है और जिसके कारण उसकी जिंदगी तबाह हो जाती है।

फि्ल्म रागिनी एमएमएस का सीक्वेल है इसलिए कयास लगाये जा रहे हैं कि पार्ट 2 भी किसी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी।

वैसे क्या आपलोग इस बात से सहमत है, अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X