मैं रातों रात अपनी इमेज नहीं बदल सकती- सन्नी लियोन!

सन्नी लियोन को लेकर लोगों के दिमाग में तरह तरह की सोच है। कुछ लोग आज भी सन्नी लियोन को एक एडल्ट फिल्म अभिनेत्री की तरह देखते हैं और इग्नोर करने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि सन्नी लियोन द्वारा उनकी जिंदगी में लिये गये इन मुश्किल फैसलों की कद्र करते हैं और अब उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस के रुप में देखते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं। सन्नी लियोन भी इन्हीं दो तरह के लोगों की सोच और उनके विचारों के बीच उलझी रहती हैं। सन्नी को खुद भी पता है कि वो रातों रात लोगों के दिलों से उनके दिमाग से अपनी पुरानी इमेज नहीं मिटा सकतीं। लेकिन अपनी फिल्मों जैसे रागिनी एमएमएस 2, जिस्म 2 से एक नयी और अलग सन्नी को बार बार उनके सामने लाकर अपने बारे में उनकी सोच को धीरे धीरे बदल जरुर सकती हैं।

सन्नी लियोन ने हाल ही में अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के प्रमोशन के दौरान वनइंडिया के साथ बात की और कहा कि वो अपनी इमेज को लेकर बहुत ज्यादा परेशान नहीं हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वो रातों रात लोगों के सामने अपनी इमेज नहीं बदल सकतीं। सन्नी ने कहा लोग आज भी मुझे सेक्स सिंबल की तरह देखते हैं। मैं रातों रात उनकी ये सोच उनके लिए अपनी इमेज नहीं बदल सकती। लेकिन जब वो मुझे जिस्म 2 में देखेंगे, रागिनी एमएमएस 2 में देखेंगे तो धीरे धीरे उनकी सोच जरुर बदलेगी। उन्हें एक अलग सन्नी दिखाई देगी। सन्नी लियोन ने ये भी बताया कि रागिनी एमएमएस 2 में जो सन्नी है उसे पहले किसी ने देखा ही नहीं है। वो बिल्कुल ही अलग है। ये सन्नी सेक्सी है लेकिन डरावनी है।

सन्नी लियोन को डर लगता है मच्छरों से!

सन्नी ने आगे बताया कि वो खुद किसी भी तरह की सुपर नैचुरल पावर पर यकीन नहीं करती हैं ना ही उन्हें भूतों पर यकीन है। लेकिन फिल्म करते हुए उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। फिल्म का एक एक सीन दर्शकों को रोंगटे खड़े कर देगा। सन्नी लियोन को ऐसे अवतार में देखने को लोग भी काफी उत्सुक है। रागिनी एमएमएस को लेकर जितना ज्यादा लोग उत्सुकता दिखा रहे हैं उसे देखकर यही लग रहा है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिलेगी।

Did u know- सन्नी लियोन का कहना है कि विदेश में इतने मच्छर नहीं होते। इंडिया में आने के बाद उनका पाला इतने भयंकर मच्छरों से पड़ा है। सन्नी ने कहा कि उनका सबसे बड़ा डर यही है कि कहीं मच्छर उन्हें काट ना लें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X