रागिनी एमएमएस 2 के निर्देशक ने उठाए सेंसर बोर्ड पर सवाल!
भूषण पटेल ने कहा "सेंसर बोर्ड के लिए कहने के लिए मेरे पास कुछ खास नहीं है। वो लोग अपना काम कर रहे हैं, हालांकि कई बार वो काफी कुछ गलत फैसले भी ले लेते हैं। लेकिन मैं एक सवाल जरुर सेंसर बोर्ड से पूछना चाहूंगा कि जब एक निर्देशक सेंसर बोर्ड से मांग कर रहा है कि उसकी फिल्म एडल्ड फिल्म है उसे A सर्टिफिकेट दिया जाए तो ऐसे में फिल्म में कट क्यों किया जाता है। या तो ये बात साफ हो कि एडल्ट जैसा कुछ भी परदे पर नहीं दिखाया जाएगा। और अगर ऐडल्ट फिल्मों जैसा कुछ है तो ऐसे में एडल्ट सीन्स को काटने का सवाल कहा से उठता है।"
सन्नी लियोन और संद्या मृदुल का किसिंग सीन फिल्म की जरुरत!
भूषण पटेल ने आगे कहा "असल में रियल लाइफ में जो कुछ हमारे आस पास हो रहा है वो इतना ज्यादा एडल्ट है कि हम उसे परदे पर दिखा ही नहीं सकते। लोग खुलेआम सेक्स कर रहे हैं खुलेआम किस कर रहे हैं, इसके अलावा समाज में जो भी गंदगी फैली हुई है वो सबकुछ इतना एडल्ट और भयानक है कि उसे परदे पर दिखाया ही नहीं जा सकता। हम तो सिर्फ नॉर्मल चीजें ही फिल्मों में दिखा रहे हैं, एक्टर्स भी उन चीजों को करते हैं क्योंकि उन्हें भी उसमें कुछ गलत नहीं नज़र आता। लेकिन सेंसर बोर्ड उसमें भी अपनी कैंची चला देता है। इसीलिए निर्देशकों को सेंसर बोर्ड से इतनी नाराजगी होती है।"


Click it and Unblock the Notifications
