आमिर खान से बेहद प्रभावित हैं पीपली लाइव के कलाकार

Peepli Live
यूं तो आमिर खान के सभी दीवाने हैं, लेकिन उनके साथ काम करने वाले तो उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। अभिनेता रघुवीर यादव फिल्मकार-अभिनेता आमिर खान के निर्माण में बनी फिल्म 'पीपली लाइव' में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं। रघुवीर आमिर के एक निपुण फिल्मकार व अभिनेता के बतौर काम करने से बेहद प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, "जब आप उनके निर्माण में काम करते हैं तो आपको कभी भी छोटे-बड़े का फर्क महसूस नहीं होगा। हर किसी ने सोचा कि हम एक टीम का हिस्सा हैं और हम सभी को साथ में फिल्म को बेहतर बनाना है। अंतत: यह एक अद्भुत फिल्म बनी।" निर्देशक अनुशा रिज्वी ने अपनी फिल्म 'पीपली लाइव' में किसानों की आत्महत्या की समस्याओं को उठाते हुए यह दिखाया है कि मीडिया और राजनेताओं का इन घटनाओं पर क्या रुख रहता है।


देखें : पीपली लाइव की तस्वीरें

फिल्म में रघुवीर ने एक ऐसे किसान की भूमिका निभाई है जो अपना कर्ज चुकाने में असमर्थ होता है। परिणामस्वरूप उसकी छोटी सी जमीन नीलाम होती है। फिल्म दिखाती है कि यह किसान अपने जीविकोपार्जन के एक मात्र साधन, इस जमीन को बचाने के लिए क्या-क्या उपाय करता है। ग्रामीण भारत की समस्याओं से परिचित रघुवीर को 'लगान' में भूरा या 'पीपली लाइव' में बुधिया का किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

वह कहते हैं, "मेरे लिए कोई भी भूमिका कठिन नहीं थी क्योंकि मैं खुद ग्रामीण भारत से हूं। मुझे ग्रामीण भारत की परेशानियों का निजी अनुभव है, इसलिए मेरे लिए दोनों किरदार निभाना आसान था।" टेलीविजन कॉमेडी शो 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' में मुंगेरीलाल की भूमिका से मशहूर हुए रघुवीर का विश्वास है कि 'पीपली लाइव' में एक से ज्यादा संदेश हैं।

वह कहते हैं, "जब आप एक बार फिल्म देखेंगे तो समझ सकेंगे कि उसमें कई संदेश हैं। यह फिल्म कहती है कि हर किसी की एक सामाजिक जिम्मेदारी है। यदि हर कोई अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाए तो खुशहाल जीवन गुजारने में कोई परेशानी नहीं होगी। सरकार के पास परेशानियां कम करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जब तक वास्तविक समानता नहीं होगी तब तक ग्रामीण भारत को परेशानियों का सामना करते रहना पड़ेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X