पीपली लाइव का बुधिया चला खुले आसमान की ओर

By Belal Jafri

raghubir yadav
आपको फिल्म पीपली लाइव का बुधिया तो याद होगा। नहीं याद तो मुंगेरी लाल के हसीन सपने तो जरूर याद होंगे। अब आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां रघुबीर यादव की।

फिल्‍म पीपली लाइव में "सैय्यां तो खुबे ही कमात हैं, मंहगाई डायन खाए जात है.... गीत से लोगों का दिल जीतने वाले रघुबीर यादव बॉलीवुड के उन चुनिन्दा कलाकारों में शामिल है जो सिर्फ लीक के हटकर ऑफबीट विषय पर फिल्म करतें हैं। साथ ही इनका अभिनय इतना सधा हुआ होता है की उसमें कमी की कोई गुंजाईश की ही नहीं जा सकती जिस कारण वो आज किसी की तारीफ के मोहताज नहीं है।

आपको बता दें की रघुबीर जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम है' खुला आसमान 'और इस फिल्म को निर्देशित कर रहीं हैं गीतांजलि सिन्हा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए रघुबीर ने बताया की वो हमेशा से ही पहले फिल्‍म की स्‍क्रीप्‍ट को देखते हैं। अगर उन्‍हें फिल्‍म की स्‍क्रीप्‍ट समझ अच्‍छी लगती है तो ही वो फिल्‍म करने की हामी भरते हैं।

फिल्म खुला आसमान में अपने रोल की जानकारी देते हुए रघुबीर ने बताया की फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें उनका रोल एक ऐसे दादा का है जिसका पोता अभी टीनेजर है और जो आईआईटी में असफल हो जाता है और जीवन से निराश हो जाता है ।

गौरतलब है की फिल्म सिनेमाघरों में 25 मई को प्रदर्शित होगी जिसमें दर्शक एक बार फिर रघुबीर के उमदा अभिनय को देख सकेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X