Raghav Juyal ने अपनी को-एक्ट्रेस को मारा जोरदार थप्पड़? वायरल वीडियो सामने आते ही मची सनसनी!

Raghav Juyal

Raghav Juyal Sakshi Malik video: राघव जुयाल एक ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने पिछले काफी समय से अलग-अलग आयामों में अपना नाम बनाया है। पहले वो एक बतौर डांसर स्टेज पर नजर आते थे और लोग उनकी डांसिंग स्किल को खूब पसंद करते थे, फिर वो टीवी पर बतौर होस्ट नजर आए और अब वो एक्टर बनकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राघव-साक्षी का वीडियो वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ, जिसमें 'बॉम डिग्गी डिग्गी' फेम एक्ट्रेस साक्षी मलिक, 'किल' फिल्म के एक्टर राघव जुयाल के बाल खींचती नजर आ रही हैं और राघव उन्हें थप्पड़ मारते दिखते हैं। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर बवाल मच गया और लोग सोचने लगे कि क्या वाकई इन दोनों के बीच कोई झगड़ा हुआ है?

यहा देखें वीडियो

दोनो स्टार्स ने बताया सच

राघव जुयाल ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- "दोस्तों, ये हमारे एक सीन की प्रैक्टिस थी, प्लीज इसे सच मत समझिए। बस अच्छे एक्टर बनने की तैयारी चल रही थी।"

साक्षी मलिक ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में साफ किया कि "दोस्तों, ये हाल ही की एक्टिंग प्रैक्टिस का एक हिस्सा था। किसी को चोट पहुंचाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। हम चार लोग एक परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल कर रहे थे। उम्मीद है आप समझेंगे।"

साक्षी मलिक के बारे में

आपको बता दें, साक्षी मलिक ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'बॉम डिग्गी डिग्गी' गाने से पहचान बनाई थी। इसके अलावा वे 'वेहम' (अरमान मलिक) और 'मुलाकात' (विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल) जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। 2023 में उन्होंने फिल्म 'ड्राय डे' में उन्होंने चुन्नी बाई का रोल निभाया। इंस्टाग्राम पर उनके 7.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

राघव जुयाल के बारे में

वहीं राघव जुयाल की बात करें तो उन्होंने डांस शो 'डांस इंडिया डांस 3' से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। लेकिन अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बना ली है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'किल' में उन्होंने निगेटिव रोल निभाया, जिसे काफी सराहा गया। इससे पहले वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: raghav juyal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X