Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan में दिखेंगे राघव जुयाल, बताया सलमान खान के साथ फिल्म करने का अनुभव

Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान की ईद रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' का जितना इंतजार फैंस को है, उतना ही फिल्म के उन कलाकारों को भी, जो इस फिल्म के साथ बड़े स्क्रीन पर कदम रखने वाले हैं। प्रतिभाशाली डांसर और एक्टर राघव जुयाल, किसी का भाई किसी की जान में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। राघव इसे अपने करियर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं।
SKF प्रोडक्शन के साथ काम करने के अलावा, राघव ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा की सिखया एंटरटेनमेंट के साथ एक अघोषित फिल्म के लिए अपने शेड्यूल की भी मैनेज कर रहे थे। अभिनेता ने दोनों फिल्मों को बिना किसी रुकावट के साथ पूरा किया है।
दो फिल्मों में साथ कर रहा था काम
अपने व्यस्त शेड्यूल पर बात करते हुए, राघव ने कहा, "मैं सलमान सर की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जिसके साथ मैं 2023 की शानदार शुरुआत करूंगा। इसके अलावा, उसी समय मैं एक और अघोषित प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रहा था। दोनों फिल्मों के शेड्यूल, कैरेक्टर और सेटों में बहुत डिफरेंस था। हालांकि, मैंने इसके हर पल को एन्जॉय किया क्योंकि काम मुझे हमेशा खुशी देता है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे अच्छा काम और अवसर मिल रहे हैं मेरी प्रतिभा दिखाने के लिए।"
बता दें, राघव जुयाल एक कलाकार हैं, जो अपने शानदार डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और राघव के फैन्स उन्हें इस नए रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications