सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को फ्लॉप कहने पर राघव जुयाल ने दिया करारा जवाब

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद पर रिलीज हुई थी और सभी जानते हैं कि फिल्म ने उतनी कमाई नहीं की थी जितने के लिए सलमान खान जाने जाते हैं। इसको लेकर लोग बातें कर रहे हैं लेकिन सलमान खान की इस फिल्म ने करीब 110 करोड़ का बिजनेस किया था।
अब इसको लेकर राघव जुयाल का रिएक्शन सामने आया है क्योंकि उनके सामने कहा गया था कि सलमान खान की वो फिल्म जिसको हिस्सा राघव थे वो फ्लॉप हो गई है। इसपर रिएक्ट करते हुए राघव ने कहा,
"मैं करोड़ों की चिंता करने के लिए लीग में नहीं हूं। मेरे लिए सौ करोड़ की फिल्म करना ही काफी है। मुझे नहीं पता कि सलमान खान इसके बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन मेरे लिए यह अच्छा रहा है। आप अपने पिछले रिलीज जितने अच्छे हैं। जो भी था मेरे लिए बहुत अच्छा था।
रेट बढ़ा गए, अब और कितने ईमानदारी से बोलू।'' इसके बाद राघव का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग उसको काफी पसंद कर रहे हैँ। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर नजर आए थे।
साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज हुई थी और इसको एक शानदार स्टार्ट मिला था लेकिन बाद में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। सलमान खान अब टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और इस साल के अंत तक वो तगड़ा धमाका करने के लिए आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











