Raghav Juyal: शहनाज गिल संग अपने रिश्ते को लेकर पहली बार राघव जुआल ने तोड़ी चुप्पी

Raghav Juyal: मनोरंजन जगत के दो जाने माने नाम शहनाज गिल और राघव जुआल इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों को लेकर ऐसी अफवाहें है कि दोनों रिश्ते में हैं। इसको लेकर पहली बार अब राघव जुआल ने अपनी बात रखी हैं और सच क्या है इसको बताया है।
दरअसल सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म से पलक तिवारी और पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल ने डेब्यू किया। फिल्म को लेकर हर तरफ लगातार चर्चा हुई, साथ में राघव और शहनाज के रिश्ते ने भी खुब सुर्खियों बटोरी।
मूवी के प्रमोशन के दौरान हर बार सलमान खान ये कहते हुए नजर आए कि 'शहनाज मूव ऑन', लोगों ने इसे इशारा समझा क्योंकि बी-टाउन में शहनाज गिल के इश्क के चर्चे को-एक्टर राघव जुआल के साथ चल रहे थे।
इतने दिनों बाद जाकर अब राघव ने शहनाज गिल के साथ अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एचटी के साथ इंटरव्यू में राघव ने कहा, "नहीं, यह बिल्कुल सच नहीं है। भाई ने मजाक में बोला कि उसका मेरा चल रहा है।"
दरअसल, राघव ने हाल ही में रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के कमेंट की बात कर रहे थे। जिसमें उन्होंने शहनाज से कहा कि वो सिद्धार्थ को भूलकर अपने जीवन में आगे बढ़ें।
राघव ने आगे कहा कि उनके और शहनाज के बीच दोस्ती वाला रिश्ता है और अफेयर जैसा कुछ नहीं है। उनका कहना है कि शहनाज ने बिग बॉस 13 में पार्ट लिया था। लोगों ने उन्हें 4 महीने तक लगातार देखा, उन्हें आदत हो गई उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की। तो शो खत्म होने के बाद लोगों की आदत नहीं गई, वो अभी भी जानना चाहते हैं कि शहनाज की जिंदगी में क्या चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












