'सच है या झूठ जब तक मैं...' राघव जुयाल ने शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

shehnaaz raghav

Raghav Juyal on relationship with Shehnaaz Gill: राघव जुयाल फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सलमान खान स्टारर इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले राघव जुयाल और शहनाज गिल लिंक अप की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं।

लेकिन, अब राघव जुयाल ने शहनाज गिल के साथ लिंक अप की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दोनों को लेकर खबरों को तब बल मिला जब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान ने दोनों की केमिस्ट्री को लेकर हिंट दिया था। सलमान खान ने शहनाज गिल से कहा था- 'मैं कह रहा हूं मूव ऑन करो'। शहनाज गिल ने रिप्लाई देते हुए कहा था- 'कर गई हूं'।

आगे सलमान खान ने कहा था- 'शहनाज मूव ऑन कर जाओ क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है और मैं ऐसी चीजें नोटिस करता हूं। अगर मैं अपने बारे में नोटिस कर सकता हूं तो तुमलोगों को भी नोटिस कर सकता हूं। अब मुझे ज्यादा नहीं बोलना चाहिए।' वहीं, अब राघव जुयाल ने कहा है- जो इंटरनेट की चीजें हैं वो मुझ तक नहीं आ पाती हैं।

Recommended Video

Raghav Juyal ने पहली बार Shehnaaz Gill के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इन सब बातों में...!

आगे उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं पता कि वो सच है या झूठ, जब तक मैं वो देख ना लूं या सुन ना लूं। मैं फिल्म के लिए आया हूं और मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक्टर, डांसर और बतौर होस्ट जानें। मेरा काम बोले, मेरी हालत अभी ऐसी है कि, वक्त नहीं है इन सब चीजों का, मैं डबल शिफ्ट में काम कर रहा हूं।'

बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। सलमान खान लगभग 4 सालों के बाद सिनेमाघरों में दमदार वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले उनकी फिल्म 'राधे' लिमिटेड ऑक्यूपेंसी के साथ रिलीज हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X