..................... 'Raghav Chadha was beaten up in Arvind Kejriwal's house' claimed Ex AAP Leader Naveen Jai Hind - Hindi Filmibeat

'राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर में मुर्गा बनाकर पीटा गया..' पूर्व AAP नेता के दावे से मचा बवाल

Raghav Chadha Beaten by Kejriwal? राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने निकाल दिया है और इसके बाद उनपर कई गंभीर आरोप आप के नेता लगा रहे हैं। सभी जानते हैं कि बीते कुछ समय में राघव ने आम लोगों को लेकर कितने मुद्दे उठाए हैं।

Raghav Chadha

सबस पहले उनकी सदस्यता को रद्द किया गया था और बाद में आतिशी जैसी नेता के द्वारा उनपर आरोप लगाए गए थे कि वो बीजेपी के खिलाफ नहीं बोलते हैं गंभीर समय में विदेश चले जाते हैं।

लेकिन अब जो कुछ भी दावा किया जा रहा है वो हैरान करने वाला है। हरियाणा में 'आप' के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जय हिंद की मानें तो राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल के घर में मुर्गा बनाकर पीटा गया है। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है इसका आधिकारिक दावा हम नहीं करते हैं।

राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा!

पार्टी से हटाए जाने के बाद राघव सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच नवीन जय हिंद ने जो कुछ भी कहा उसने सबका ध्यान खींचा। नवीन बोले, ''अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में राघव को बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। इसके बाद उनकी आंख पर चोट लगी थी। जब वो इलाज करवाने के लिए इंग्लैंड गए तो लोगों के ऐसा लगा कि वो हनीमून पर हैं।'' फिलहाल नवीन के इस दावे पर राघव का रिएक्शन आना बाकी है। परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद राघव लगातार खबरों में थे और अब मुश्किल में हैं। देखने वाली बात होगी कि नवीन के इस दावे पर राघव कब रिएक्ट करते हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

पीटने के दावे के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''तू कैसे बच गया।'' एक ने लिखा, ''तभी वो घायल है, मुझे लगा पीरियड्स आये हैं।'' एक ने लिखा, ''फिर भी राघव चड्ढा ने इस्तीफा नहीं दिया, पार्टी और एमपी से...कुछ तो ग़ैरत होनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''तुझे कैसे पता।'' एक ने लिखा, ''अगर ये बात सच है तो जिसे कहने पर ये हुआ अब जनता उसका मुर्गा बना देगी।''

Read more about: raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X