..................... Parineeti Chopra से सगाई और लोकसभा में AAP की वापसी, राघव चड्ढा ने ट्वीट कर मनाया दोहरा जश्न | Raghav Chadha tweets after winning in Jalandhar bypolls, also hints about engagement with Parineeti Chopra - Hindi Filmibeat

Parineeti Chopra से सगाई और लोकसभा में AAP की वापसी, राघव चड्ढा ने ट्वीट कर मनाया दोहरा जश्न

Raghav Chadha tweets after winning in Jalandhar bypolls

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: एक ओर जहां राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के सगाई की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत से राघव काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा- "लोकसभा में आम आदमी पार्टी की वापसी! जालंधर उपचुनाव जीतने पर सुशील कुमार रिंकू को बधाई। धन्यवाद, जालंधर! आज की जीत लोगों के विश्वास को मजबूत करने को दर्शाती है कि अरविंद केजरीवाल का नेतृत्व और भगवंत मान जन समर्थक शासन है।" बता दें, जालंधर सीट पर 1999 से कांग्रेस का कब्जा था। 24 साल बाद जालंधर सीट से कांग्रेस साफ हो गई है और AAP के सुशील कुमार रिंकू ने जीत दर्ज की है।

इतना ही नहीं, बल्कि इसके बाद राघव चड्ढा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "नानके जालंधर वालेया ने आज दा दिन मेरे लिए होर वी स्पेशल बना दित्ता।" लोग अब इस ट्वीट को उनकी सगाई से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें, आज यानि की 13 मई को परिणीति और राघव दिल्ली में सगाई करने वाले हैं।

इनकी सगाई की सेरेमनी बस कुछ ही देर में शुरु होने वाली है। परिणीति- राघव समेत परिवार के सभी सदस्य और दोस्त भी सगाई की वेन्यू पर पहुंच चुकी है।

बात करें राघव और परिणीति की सगाई दिल्ली के कपूरथला पैलेस में होने वाली है। सिख रीति-रिवाजों के साथ सभी रस्में संपन्न होगी। इस सेरेमनी में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे। तमाम सेलिब्रिटीज समेत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के शामिल होने की भी उम्मीद है।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X