नेता राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा संग की थी धूमधाम से शादी, बोले- मैं एक अमीर पत्नी का गरीब पति हूं...

Parineeti Chopra Raghav Chadha Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अभी के समय पर काफी बेहतरीन कपल के तौर पर जाने जाते हैं। दोनों ने साल 2023 में शादी की थी। परिणीति जहां बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुकी है तो वही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेता के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
लेकिन अब हाल ही में परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा को रजत शर्मा के शो आप की अदालत में देखा गया। यहां पर दोनों ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी बात की। साथ ही अपनी लव स्टोरी के बारे में भी खुलासा किया।
रजत शर्मा ने यहां पर राघव चड्ढा से सवाल किया कि इतिहास में पहली बार इतनी धूमधाम से किसी नेता की शादी हुई है। जिस पर राघव चड्ढा ने जवाब देते हुए कहा कि "देखिए शादी दो लोगों के बीच में होती है। मैं आम आदमी हूं और यह आम आदमी नहीं है। साथ ही इंसान जीवन में शादी एक ही बार करता है बार-बार नहीं करता।"
राघव चड्ढा ने आगे कहा कि "मेरा मानना है कि जब भी शादी करो तो धूमधाम से करो। आपका सवाल भी एकदम जायज है और एक बड़े तबके ने इसको लेकर आलोचना भी की थी। मैं इसीलिए आपके मंच के माध्यम से यही कहना चाहता हूं कि मैं एक अमीर बाप का गरीब बेटा हूं, एक अमीर बीवी का गरीब पति हूं।"
अब राघव चड्ढा के इस बयान पर लगातार लोग टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं और इसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। काफी सारे लोगों ने तो राघव चड्ढा को ट्रोल कर दिया है तो वहीं काफी लोगों का कहना है कि यह उनकी ही चॉइस है कि वह किस तरीके से अपनी शादी करना चाहते हैं या फिर किस तरीके से वह अपनी लाइफ जीना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications