Raghav Chadha- परिणीति चोपड़ा से सगाई होते ही रैंप पर दिखे राघव चड्ढा? जानें क्या है सच्चाई!

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा कुछ समय से चर्चा में हैं और इसका एक कारण है कि उनकी सगाई अभिनेत्री परिणाति चोपड़ा से हुई थी। जी हां, परिणीति चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे राघव का एक अलग अवतार इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जी हां, उनका एक वीडियो चर्चा में हैं जिसमें वो नेतागिरी से बिल्कुल उलट.. रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैँ। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बता दें कि ये काफी पुराना वीडियो है। काफी कम लोग जानते हैं कि राघव चड्ढा चार्टर्ड अकाउंटेंट और पॉलिटिशियन होने के साथ-साथ मॉडलिंग भी कर चुके हैं।
जी हां, ये बात सच है और अब इसको लेकर चर्चाए काफी तेज हो गई हैं। राघव चड्ढा काफी हैंडसम हैं और यही कारण है कि उन्होने मॉडलिंग को लेकर ट्राय किया था। लेकिन काफी समय से इस बात को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं थीं।
हालांकि जब से राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा से सगाई की है उनका रैंप वॉक का वीडियो अब सामने आ रहा है। ये काफी पुराना वीडियो है और खुद सांसद जी ने इसको अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है था। राघव चड्ढा के समर्थक इसको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा के फैंस भी लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और राघव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सगाई की बात करें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के कई रिश्तेदार और दोस्त इसमें शामिल हुए थे। दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी यहां पहुंचे थे और दोनों को आशीर्वाद दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











