ईडी की चार्जशीट में आया राघव चड्ढा का नाम, क्या पोस्टपोंड होगी परिणीति चोपड़ा की सगाई, जानें डिटेल्स

Raghav Chaddha name in ED chargesheet: पिछले कुछ महीनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम लगातार सुर्खियों में है। दोनों को साथ में स्पॉट किए जाने के बाद से ही शादी और सगाई की खबरों पर चर्चा होने लगी। पिछले दिनों कई रिपोर्ट में कहा गया था कि, 13 मई को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सगाई कर सकते हैं।
परिणीति चोपड़ा खुद जब भी स्पॉट की जाती हैं, पापाराजी उनसे शादी से जुड़ा सवाल ही करती है और वो ब्लश करती नजर आती हैं। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि राघव चड्ढा का नाम ईडी की चार्जशीट में आने का असर उनकी सगाई पर भी पड़ सकता है। राघव चड्ढा का नाम ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आ गया है और ईडी उनसे पूछताछ भी कर सकती है।
कई रिपोर्ट में की मानें तो परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई पोस्टपोंड हो सकती है। हालांकि, राघव चड्ढा का नाम ईडी की चार्जशीट में आरोपी के रूप में नहीं है। जब परिणीति चोपड़ा मंगलवार को स्पॉट हुईं तो वो थोड़ी परेशान नजर आ रही थीं और पापाराजी के सवालों को इग्नोर भी करती दिखीं। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कॉमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है- दुआ करो दुल्हे को ईडी वाले ना ले जाएं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- इनके वाले ईडी के स्कैनर में हैं, शादी होल्ड पर। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 13 मई को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई कंफर्म मानी जा रही है। वहीं, अक्टूबर के आखिरी दिनों में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Recommended Video
बता दें कि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पहली बार मुंबई में डिनर पर साथ में स्पॉट किए गए थे। इसके अगले ही दिन दोनों को साथ में लंच पर भी देखा गया था। इसी के बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगी थी। अब 13 मई को दोनों की सगाई की खबरों में कितनी सच्चाई है ये आने वाले समय में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











