Parineeti Chopra: क्या आपने देखा परिणीति का यह दिल छू लेने वाला वीडियो?? अगर नहीं तो जल्दी देखिए

Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के बाद से लगातार लाइमलाइट में हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा ने एक बहुत ही खुबसूरत सा वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वह पंजाबी गाना गा रही हैं, जिसमें उनकी आवाज इतनी प्यारी है कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
परिणीति पर चढ़ा इश्क का रंग-
सगाई के दौरान परिणीति पूरी तरह से राघव चड्ढा के प्यार में डूबी हुई नजर आईं थीं, उनके चेहरे की चमक साफ देखी जा सकती थी। सगाई के कई दिन गुजर जाने के बाद भी परिणीति चोपड़ा पर इश्क का रंग चढ़ा हुआ नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर परिणीति का वीडियो-
परिणीति चोपड़ा ने अपना एक अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो को अभी तक जिसने भी सुना है वो बार-बार इसे देखे जा रहा है। दरअसल ब्लैक एंड व्हाइट इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा एक डबिंग स्टूडियो में मौजूद हैं और वहां फर्श पर बैठकर एक गाना गाती हुई नजर आ रही हैं।
गाने के बोल पंजाबी में हैं लेकिन गौर करने वाली बात है परिणीति की दिल छूने वाली आवाज। परिणीति का दिल खोलकर यूं गाना सबके दिलों तक जा रहा है। हर कोई इस वीडियो को देखकर परिणीति की तारीफ कर रहा है, जाहिर है कि एक्ट्रेस बहुत ही प्यार से गाना गा रही हैं।
इससे पहले भी कई दफा परिणीति को गाना गाते हुए देखा गया है लेकिन इतना शानदार तरीके गाना हुआ देख सितारों से लेकर सिंगर्स तक उनक तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं, अनुपम खेर से लेकर सुनीधी चौहान तक ने कमेंट के जरिए परिणीति की तारीफ की है।
परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट-
काम की बात करें तो परिणीति जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला में नजर आने वाली है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया। फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications