VIDEO: राघव चड्ढा की आंखों की सर्जरी के बाद सिद्धिविनायक लेकर पहुंती परीणीति, पल-पल ऐसे दिया पति को सहारा

Raghav Chadha Parineeti Chopra Siddhivinayak: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ शुक्रवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना भी की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों सफेद कपड़े में पहुंचे थे। बता दें, राघव चड्ढा हाल ही में लंदन से लौटे हैं, जहां उनकी आंखों की सफल सर्जरी की गई थी।
बता दें, हाल ही में राघव चड्ढा को दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा में भी देखा गया था। वह लंदन से लौटने के बाद सीधे केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। राघव चड्ढा ने आप के बीजेपी मुख्यालय तक हुए मार्च में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान वह काले चश्मे में देखे गए थे।
इस दौरान परिणीति चोपड़ा जहां ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहने नजर आई। वहीं राघव व्हाइट कुर्ते में दिखे। मंदिर में दर्शन के बाद परी और राघव मीडिया से बचते हुए नजर आए। दोनों ने पैपराजी के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया औऱ सीधा गाड़ी में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए।
कुछ तस्वीरों में राघव अपनी खूबसूरत वाइफ परिणीति को भीड़ से बचाते हुए भी नजर आ रहे हैं या यूं कहे की सर्जरी के बाद परिणीति भीड़ में राघव को अपना सहारा देती दिखाई दे रही थीं।
परी और राघव की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि कपल ने पिछले साल दिल्ली में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'चमकीला' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications