Newly Married: ना साड़ी ना सूट... पहली बार पति राघव संग वेस्टर्न लुक में निकली परिणीति, शर्म से रही लाल

Raghav Parineeti First Appearance Post Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बार पहली बार स्पॉट हुए हैं। शादी के बाद ये न्यूली वेड कपल उदयपुर से दिल्ली की ओर निकले पड़े हैं। शादी के बाद जहां हीरोइने पहली अपियरेंस सूट-साड़ी या ट्रेडिशनल लुक में देती हैं तो वहीं परिणीति पहली ही बार वेस्टर्न अंदाज में अपने फैंस का दिल जीतने के लिए निकल पड़ी हैं। वहीं दूसरी और राघव चड्ढा कैजुअल लुक में काफी डैशिंग अंदाज में दिखाई दिए।
इस दौरान परिणीति की सादगी और खूबसूरती पर हर कोई तदिल हार रहा है। पहली बार ससुराल जाते समय परिणीति काफी खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रही थीं। इसके बाद एब हर किसी को राघव और परिणीति के वेडिंग रिसेप्शन का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे हैं और फैंस इनकी बलाइयां लेने से जरा भी नहीं चूक रहे हैं। आपको बता दें, परिणीति और राघव ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी, इस दौरान कपल ने मैचिंग सफेद आउटफिट पहने हुए थे और शादी का थीम भी उन्होंने सफेद ही रखा हुआ था।
इस नवविवाहित कपल की प्रेम कहानी की बात करें तो परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications
