कौन है वो एक्ट्रेस जिसके पति ने बदल डाला मोबाइल कंपनियों का गेम? 28 नहीं बल्कि 30 दिन का होगा रिचार्ज प्लान
Bollywood Actress Politician Husband: मोबाइल यूजर्स कई सालों से परेशान थे क्योंकि उनका रिचार्ज प्लान अब 30 नहीं बल्कि 28 दिनों का होता था। मोबाइल कंपनियों ने इस महीने की मियाद को कम कर दिया था जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।

लेकिन अब सरकार ने मोबाइल कंपनियों को निर्देश दे दिए हैं कि वापस से रिचार्ज प्लान 30 दिनों का किया जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मामले को संसद में उठाने वाला नेता एक मशहूर अभिनेत्री का पति है? अगर नहीं तो इस रिपोर्ट में आपको पूरी जानकारी मिलने वाली है।
Parineeti Chopra Husband Raghav Chadha: कौन है एक्ट्रेस का नेता पति?
दरअसल हम बात कर रहे हैं आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा की जो कि हमेशा जनता की मांगे संसद में रखते हैं। राघव ने कहा था कि रिचार्ज प्लान 28 दिन का नहीं बल्कि 30 दिन का होना चाहिए। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके बाद सरकार ने मोबाइल कंपनियों को इसके दिन बढ़ाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। राघव ने एयरपोर्ट का पानी भी सस्ता करवाया है और कई ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिनका राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। सोशल मीडिया पर राघव को काफी पसंद किया जाता है।
Raghav Parineeti Age: कितने साल के हैं राघव-परिणीति?
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के दौरान लोगों ने कई सवाल पूछे थे और सबसे ज्यादा चर्चा में दोनों की उम्र रही थी। हैरान करने वाली बात है कि दोनों की उम्र में 1 महीने से भी कम का अंतर है। जी हां, दोनों 36 साल के हैं और 1988 में दोनों का जन्म हुआ था। परिणीति अक्टूबर 22 को जन्मी थीं तो वहीं राघव चड्ढा का जन्म नवंबर 11 को हुआ था। दोनों शादी के बाद से काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















