Parineeti Chopra संग सगाई करते ही राघव चड्ढा का ये वीडियो वायरल, संसद में मिली थी 'पहले प्यार' की सीख! Watch

Raghav Chadha Video: परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में सगाई कर ली है। हर तरफ से उन्हें इस खास मौके की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, इस बीच राघव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
इस वीडियो में देश के उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू राघव को 'पहले प्यार' की सीख देते दिख रहे हैं। संसद के इस वीडियो की शुरुआत में राघव वेकैंया नायडू के साथ कुछ चर्चा करते हुए दिख रहे हैं, जब नायडू बोलते हैं "राघव, मेरे ख्याल से प्यार एक ही होता है ना। एक बार, दूसरी बार, फिर ऐसा होता है? नहीं ना? प्यार पहला ही होता है।"
यह सुनकर जहां राघव शर्माते हुए दिखते हैं, वहीं पहले प्यार का जिक्र सुनकर पार्लियामेंट में बैठे सभी लोग जोर से हंस दंते हैं। फिर राघव हंसते हुए बोलते हैं, "मैं इतना अनुभवी नहीं हूं सर। अभी जीवन में इतना अनुभव नहीं हुआ। लेकिन अच्छा होता है सर, जितना समझाया है।" तब नायडू ने कहा, "पहला प्यार अच्छा होता है और वही प्यार हमेशा रहना चाहिए, जिंदगी भर, जिंदगी भर.."
परिणीति चोपड़ा के साथ सगाई होने के बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, राज्यसभा का ये वीडियो 8 अगस्त 2022 का है। फैंस इस वीडियो पर तमाम तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "एक चीज बढ़िया कही, पहला प्यार हमेशा रहना चाहिए." वहीं, दूसरे ने लिखा- "वेंकैया नायडू जी का डायलॉग भारी था."


Click it and Unblock the Notifications