Raghav Parineeti Wedding- बराती और घराती के बीच होगा क्रिकेट मैच, ऐसे होगी जश्न की शुरुआत

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर चर्चा है और सभी तैयारियों में लगे हुए हैं। दोनों काफी जल्दी शादी के बंधन में बंधेंगे। हाल ही में आई खबरों से पता चला था कि दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर में होने वाली है और इसके लिए काफी इंतजाम किए जा रहे हैं।
लेकिन अब जो जानकारी उनकी रश्मों को लेकर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि इसकी शुरुआत काफी अलग तरह से होने वाली है। पता चला है के उनकी शादी का जश्न किसी रश्म से नहीं बल्कि क्रिकेट मैच से शुरु होगा।
जी हां, दोनों गुटों के बीच क्रिकेट का मैच होने वाला है जो कि धमाकेदार होने वाला है। हालांकि ये आधिकारिक तौर पर पता नहीं चला है कि दोनों कब शादी करेंगे लेकिन 24 सितंबर की तारीफ चर्चा में है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ये क्रिकेट मैच काफी मस्ती भरा होने वाला है क्योंकि चोपड़ा बनाम चड्ढा क्रिकेट मैच होगा।
उनके दोस्त भी इस मजेदार इस मैच में शामिल होने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी शादी से काफी ज्यादा खुश हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय डेट कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा एक एक्ट्रेस हैं तो राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से दिल्ली के सांसद हैं। दोनों की तस्वीरें जब सामने आईं थीं तो वो काफी तेजी से वायरल हुईं थीं।
ईटाइम्स की माने तो, दोनों पंजाब में पहली बार मिले थे और इस दौरान परिणीति चोपड़ा वहीं शूटिंग कर रही थीं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितने समय से दोनों साथ हैं लेकिन इस घटना को करीब 6 से 7 महीने हो चुके हैं। फिलहाल लोगों को इंतजार है कि दोनों शादी के बंधन में कब बंधेगे और उनकी तस्वीरें किस तरह की होगी इसको लेकर फैंस उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications