Raghav Pari Wedding- बड़ी बड़ी होर्डिंग्स और भंगड़ा के साथ होगा राघव- परिणिति का स्वागत, तस्वीरें आईं सामने

raghav chadha, parineeti chopra

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के चर्चे हैं और दोनों लोग उदयपुर के लिए निलक चुके हैं। लेकिन जो तस्वीरें उदयपुर से सामने आ रही है वो किसी राजसी कार्यक्रम से कम नहीं हैं। वायरल तस्वीरें में आप देखेंग कि राघव और परी के पोस्टर्स और बड़ी होर्डिंग्स लगी हैं।

इनके नीचे उदयपुर में आपका स्वागत है लिखा गया है। इसके अलावा कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें पंजाबी भंगड़ा लोग करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इस तरह से दोनों का स्वागत राजस्थान के उदयपुर में किया जाना है।

परिणीति और राघव को शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उदयपुर के लिए रवाना होते हुए देखा गया, उनकी शादी दो दिन यानी 23 और 24 सितंबर को होगी। जहां राघव ने नीली डेनिम, सफेद टी-शर्ट और काले चश्मे के साथ काला स्वेटर पहना हुआ था, वहीं परिणीति ने स्टोल और धूप का चश्मा के साथ लाल जंपसूट पहनना चुना।

हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि उदयपुर में एंट्री लेने के बाद उनका स्वागत किस तरह से होता है। हालांकि सिस्टम टाइट है और राघव चड्ढा इस शादी को काफी शानदार बनाना चाहते हैं। कुछ साल पहले प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी में भी ऐसी ही धूम थी। राघव चड्ढा एक राजनेता हैं और परिणीति चोपड़ा अभिनेत्री हैं।

इस तरह के जोड़े काफी कम ही नजर आते हैं। परिणीति चोपड़ा शादी से काफी ज्यादा खुश हैं और कहा जा रहा है कि वो इसी अंदाज में दुल्हन बनने वाली हैं। मेहमानों के आने के सिलसिला भी जारी है और देखना ये है कि प्रियंका चोपड़ा कब एयरपोर्ट पर अपनी बहन की शादी के लिए स्पॉट होती हैं।

इतना मंहगा रुम

खबर है कि राघव परिणीति ने लीला पैलेस उदयपुर को स्थान के रूप में बुक किया है। इस पैलेस का रात भर का किराया करीब 10 लाख रुपए है। रिपोर्ट्स में इसको लेकर लगातार कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

Read more about: raghav chadha parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X