..................... Raghav Chadha and Parineeti Chopra to get married soon, Harrdy Sandhu confirms.जल्द होने वाली है Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी, इस सेलिब्रिटी ने किया कंफर्म। - Hindi Filmibeat

जल्द होने वाली है Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी, इस सेलिब्रिटी ने किया कंफर्म

raghav chadha, parineeti chopra

Recommended Video

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी को Singer Hardy Sandhu ने किया कंफर्म, कही ये बड़ी बात

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding Rumors: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर प्राइवेसी पसंद करती हैं लेकिन, आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किए जाने के बाद से लगातार दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं, आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई देकर तहलका मचा दिया था।

लेकिन, इस बीच सिंगर हार्डी संधू ने कंफर्म किया है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने दोनों की शादी को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है। डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में हार्डी संधू ने कहा है- 'मैं बहुत खुश हूं कि यह हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हार्डी संधू ने बताया कि जब वो लोग 'कोड नेम तिरंगा' की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी शादी की चर्चा होती थी।

हार्डी संधू ने कहा कि सेट पर अक्सर परिणीति कहती थीं- 'मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है। मैंने उन्हें फोन करके बधाई भी दी है।' बता दें कि, शादी की अटकलों के बीच राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया। बुधवार रात परिणीति चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं।

पत्रकारों को किया नजरअंदाज

पत्रकारों को किया नजरअंदाज

उन्हें रिसीव करने के लिए राघव चड्डा खुद दिल्ली एयरपोर्ट पर आए थे। हालांकि, दोनों ने इस दौरान पापाराजी और पत्रकारों को नजरअंदाज करने की कोशिश की और तेजी से अपनी कार की ओर बढ़ गए। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को साथ में पहली बार मुंबई के रेस्तरां में स्पॉट किया गया था जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जाने लगी। हाल ही में परिणीति चोपड़ा को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया था।

आप सांसद ने लगाई मुहर

आप सांसद ने लगाई मुहर

वहीं, आप सांसद संजीव भट्ट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट किया है- 'मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनका यह मिलन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप समृद्ध रहे। मेरी शुभकामनाएं।' उनके इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों की सगाई हो गई है और अब हार्डी संधू ने भी कंफर्म कर दिया है।

करीबी ने किया खुलासा

करीबी ने किया खुलासा

बता दें कि परिणीति चोपड़ा के एक करीबी शख्स ने हाल ही में खुलासा किया है कि, परिणीति और राघव चड्ढा एक दूसरे को पहले से पसंद करते हैं और कुछ समय पहले दोनों के परिवार ने भी मुलाकात की है। अब शादी की औपचारिक घोषणा भी जल्द की जा सकती है। हालांकि, दोनों के व्यस्त होने की वजह से अभी तक डेट फाइनल नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X