Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी की तैयारी शुरू? मनीष मल्होत्रा के घर दिखीं एक्ट्रेस, होगी रोके की रस्म!

Recommended Video
Parineeti Chopra and Raghav Chadha wedding rumors: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर प्राइवेसी पसंद करती हैं लेकिन, आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किए जाने के बाद से लगातार दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे थे।
वहीं, परिणीति चोपड़ा के करीबी शख्स ने राघव चड्ढा और उनके रिलेशनशिप की सच्चाई सामने रख दी। परिणीति चोपड़ा के करीबी ने दोनों के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सोर्स ने कहा था कि परिणीति और राघव डेट एक कर रहे हैं और इस रिलेशनशिप में दोनों बेहद खुश हैं। वहीं, अब ऐसी खबरें आ रही है कि दोनों अपने रिश्ते को अब आगे बढ़ाना चाहते हैं।
कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों के परिवार ने भी अब शादी की बातचीत शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि दोनों रोके की रस्म को पूरी करके अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकते हैं। इन खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा को रविवार के दिन मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया है। इसके बाद दोनों की शादी के चर्चे और भी तेज हो गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो परिणीति और राघव चड्ढा एक दूसरे को पहले से पसंद करते हैं और कुछ समय पहले दोनों के परिवार ने भी मुलाकात की है। अब शादी की औपचारिक घोषणा भी जल्द की जा सकती है। हालांकि, दोनों के व्यस्त होने की वजह से अभी तक डेट फाइनल नहीं हो सकी है।
बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स से परिणीति के करीबी ने खुलासा किया था कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को काफी लंबे अरसे से जानते हैं और दोस्त हैं। लेकिन, यह दोस्ती कुछ समय पहले ही रिलेशनशिप में बदली है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में कई बातें एक जैसी हैं। खासकर दोनों जिंदगी जीने के नजरिए को एक तरह से देखते हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि, दोनों को घूमना और खाने की पसंद भी काफी मिलती जुलती है। अपने रिलेशनशिप को लेकर भी दोनों काफी सुरक्षित महसूस करते हैं इसलिए उन्हें साथ आने जाने से कोई समस्या नहीं है। दोनों जिंदगी के इस नए फेज को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications