राघव चड्ढा की दुल्हनियां परिणीति चोपड़ा ने करवाचौथ पर पहना 1.56 लाख का सूट, देखकर दीवाने हुए पतिदेव

Parineeti Chopra Karva Chauth: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। राघव चड्ढा से हाल ही में शादी करने वाली परिणीति चोपड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी शानदार शानदार फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिनको फैंस बहुत पसंद करते हैं। परिणीति ने अपनी पहली करवाचौथ पर भी कुछ प्यारी सी फोटोज शेयर की हैं, इन फोटोज में देखा जा सकता है कि खास दिन पर एक्ट्रेस ने लाखों का सूट पहना है।
लाखों का सूट पहनकर परिणीति ने बनाई करवाचौथ-
24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में अपने प्यार राघव चड्ढा से शादी करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस बार अपना पहला करवाचौथ दिल्ली में पूरे जश्न के साथ मनाया।
1 नवंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ अपने पहले करवा चौथ उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में परिणीति का लुक काफी अच्छा लग रहा है।
इस मौके पर उन्होंने रेड कलर का एक खूबसूरत अनारकली सेट पहना, जिसमें एक कुर्ता, मैचिंग पैंट और एक दुपट्टा शामिल था। उन्होंने अपने लुक को अपने सिग्नेचर मिनिमल मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें कोहल-रिम्ड आईज, न्यूड लिपस्टिक और रेड बिंदी शामिल थी।
वहीं अगर हम राघव चड्ढा की दुल्हनियां परिणीति चोपड़ा के सूट की कीमत की बात करें तो,इसकी कीमत 1,56,800 रुपए है। कुछ रिसर्च करने पर हमने पाया कि परिणीति का आउटफिट मशहूर डिजाइनर मृणालिनी राव द्वारा डिजाइन किया गया था।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट-
परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अंतिम बार परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज में नजर आई थी। अब वह अमर सिंह चमकीला के जीवन पर बन रही फिल्म चमकीला में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। निर्देशक इम्तियाज अली की इस फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












