Rafta rafta song: शानदार गाना, जानदार एक्टर्स, सलमान-धर्मेंद्र के साथ रेखा-सोनाक्षी का धमाका
यमला पगला दीवाना फिर से का सबसे धमाकेदार गाना रफ्ता रफ्ता आज रिलीज हो गया है। इस गाने में आपको की शानदार और लीजेंड्री सुपरस्टार्स देखने को मिलेगें। इनमें धर्मेंद्र, रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा, सलमान खान, सनी देओल, बॉबी देओल और सोनाक्षी सिन्हा है। आपको बता दें कि इस गाने को देखकर आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे और आपका बदन अपने आप हरकत करने लगेगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये गाना काफी ज्यादा सुपरहिट होने वाला है।
बता दें कि इस गाने को लेकर काफी समय से बातें चल रहीं थी और लोगों को लग रहा था कि पता नहीं क्या होने वाला है। इसके बाद इस गाने का टीजर रिलीज किया गया था।

आज ये गाना पूरा रिलीज कर दिया गया और धर्मेंद्र के आइकॉनिक गानों पर सभी सुपरस्टार्स धमाल करते नजर आ रहे है। धर्मेंद्र और सलमान खान की बॉंडिंग और रेखा के साथ सोनाक्षी का ये अवतार मजेदार है।


Click it and Unblock the Notifications