रफी ने माफी मांगी थी, तो लताजी दिखाएं माफीनामा

25 सितंबर को लता ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने गुस्से के बारे में बताते हुए कहा कि मैं भी परफेक्ट नहीं हूं मुझमें बहुत तेज गु्स्सा है। एक मीटिंग के दौरान सभी गीतकार और संगीतकार बैठे थे और उसी समय रफी साब ने बीच में उठकर कहा मैं आज से लता के साथ नहीं गाउंगा। तो मुझे भी गुस्सा आ गया और मैंने कहा रफी साहब एक मिनट, आप मेरे साथ नहीं गाएंगे ये गलत बात है मैं आपके साथ नहीं गाउंगी। मैं वहां से चली आई और अपने सभी कंपोसर को बुलाकर कहा कि रफी साहब के साथ अगर कोई डूएट गाना हो तो वो उसके लिए किसी और गायक को ले लें। जब लता से पूछा गया कि उनका और रफी का पैच-अप कैसे हुआ तो उन्होंने बताया जयकिशन आगे आए और मैंने उन्हें कहा कि मुझे रफी साहब के द्वारा लिखा गया माफीनामा चाहिए। मुझे माफीनामा मिल गया और वहीं पर लड़ाई खत्म हो गई। लेकिन मैं जब भी रफी साहब को देखती तो मेरा दर्द वापस आ जाता।
लता की इन बातों को सुनकर रफी के बेटे शाहिद रफी काफी नाराज हो गए और उन्होंने कहा "अगर यही बात है तो लता जी से कहिये कि वो मेरे पिता द्वारा लिखा गया माफीनामा दिखायें। मेरे पिता 25 साल पहले गुज़र चुके हैं और अब वो (लता मंगेशकर) इस बारे में बात कर रही हैं। लोग अपने सभी जरुरी और कीमती कागजात संभालकर रखते हैं तो उन्होंने अपनी इज्जत को रखने वाले इस कागज को क्यों संभाल कर नहीं रखा?"


Click it and Unblock the Notifications











