शाहरूख Vs ऋतिक: दो हारे हुए शेर मैदान में...पर पहली बाज़ी जीत गई रईस!
शाहरूख खान और ऋतिक रोशन दोनों ही फिल्हाल हारे हुए शेर हैं। और इसलिए इनकी टक्कर देखने में लोगों को काफी दिलचस्पी है। दोनों की ही फिल्में 27 जनवरी 2017 को रिलीज़ हो रही है। और अब ऐसा लग रहा है कि टक्कर में पहली बाज़ी शाहरूख खान ने मार ली है।
दरअसल, रईस के डिस्ट्रीब्यूटर हैं अनिल थडानी और उन्होंने हाल ही में मिर्ज़िया इस शर्त के साथ सिंगल स्क्रीन मालिकों को बेची कि वो जनवरी में चारों शो रईस को देंगे काबिल को नहीं।

और अगर खबरों की मानें तो सबने ऐसा करने के लिए हां भी कर दी है। वैसे भी ऋतिक रोशन के पिछले क्लैश रूस्तम और मोहनजोदड़ो से ऋतिक को काफी नुकसान हुआ था।
[#KyunHrithik: अपने साथ ऐसा क्यों किया...कुछ तो सोच लेते?]
वहीं यही हाल शाहरूख खान की दिलवाले के साथ हुआ क्योंकि बाजीराव के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए इरोज़ ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया था।
बहरहाल, फिलहाल ये पहली बाज़ी तो शाहरूख खान की रईस जीतती हुई नज़र आ रही है लेकिन अगर फिल्म पर ग्रहण ना लगे तो।
[ऋतिक जैसे शादीशुदा हीरो, कुंवारी हीरोइनों का इस्तेमाल करते हैं - रवीना टंडन]
अब शाहरूख खान के इस कदम पर ऋतिक रोशन की क्या प्रतिक्रिया होगी, ये तो देखना होगा। वैसे ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में दो स्टार इस तरह से लड़ रहे हों। दो सुपरस्टार्स का झगड़ा बॉलीवुड में आम बात रहा है -
शाहरूख - ऋतिक
ऋतिक रोशन ने हाल ही में कहा, "मैं दूसरों की नैतिकता पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन मैं हमेशा अपने बनाए उसे उसूल और नियमों पर ही चलता हूं ,और उम्मीद करता हूं कि दूसरे भी उसी पर चलें। ये नैतिकता के खिलाफ है कि आप किसी की तारीख हाईजैक कर लें।" ऋतिक का सीधा निशाना शाहरूख खान पर था।
करण जौहर - अजय देवगन
हाल ही में अजय देवगन ने साबित किया कि करण जौहर ने केआरके को ऐ दिल है मुश्किल प्रमोट करने के लिए 25 लाख रूपये दिए और उन्होंने दो टूक कहा भी कि अगर करण जौहर इसमें शामिल हैं तो इसकी जांच हो। पढ़िए पूरा मामला यहां-->[#Kartoot: ऐसे खोला अजय देवगन फैन्स ने काला चिट्ठा...सामने आई तस्वीरें]
सलमान खान - संजय दत्त
आईफा समारोह के दौरान एक रात सलमान खान संजय दत्त के कमरे में पहुंचे और उन्हें बताने लगे कि संजय अपना करियर वापस ट्रैक पर कैसे लाएं बस फिर क्या तमाशा तो होना ही था!
अजय देवगन - शाहरूख खान
अजय देवगन ने शाहरूख खान की जब तक है जान के खिलाफ तब हल्ला बोल कर दिया जब उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार को केवल सिंगल स्क्रीन मिले जबकि सारे मल्टीप्लेक्स यश चोपड़ा की फिल्म के साथ हो लिए।
सनी देओल - शाहरूख खान
सनी देओल का शाहरूख खान से यूं तो कोई बैर नहीं लेकिन उनकी मानें तो डर फिल्म के दौरान पूरी स्क्रिप्ट ऐसी बदल दी गई कि उन्हें साइड हीरो बना दिया गया और उन्हें पता भी नहीं चला।
आमिर खान - शाहरूख खान
शाहरूख मेरे पैर चाट रहा है, आमिर खान का ये ब्लॉग कोई कैसे भूल सकता है। उनकी ये हरकत इतनी बचकानी थी कि कोई कुछ रिएक्ट ही नहीं कर पाया था।
सलमान खान - ऋतिक रोशन
सलमान खान दरअसल, गुज़ारिश में काम करना चाहते थे लेकिन संंजय लीला भंसाली ज़िद्दी आदमी हैं। वो वही करते हैं जो उनकी फिल्म के लिए बेस्ट है। गुज़ारिश की रिलीज़ के बाद सलमान खान का कहना था कि कोई कुत्ता भी नहीं गया वो फिल्म देखने।
शाहरूख खान - शिरीष कुंदेर
शिरीष कुंदेर के बारे में तो खैर बात करना भी बेकार है क्योंकि अजीबोगरीब बातें वो हमेशा कहते रहते हैं। फिर उन्होंने शाहरूख खान की रा.वन पर जोक मारा कि मैंने सुना कि कोई 100 करोड़ का बम फुस्स हो गया। आगे उन्हें पड़ा शाहरूख खान ज़ोरदार चांटा।
सलमान खान - विवेक ओबेरॉय
अब क्या कहें, किसे क्या नहीं पता!
शत्रुघ्न सिन्हा - अमिताभ बच्चन
शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिषेक बच्चन की शादी की मिठाई जस की तस लौटा दी थी। और साफ कहा था कि जब उन्हें न्योता नहीं भेजा जा सकता तो वो मिठाई कैसे खा लें!
सलमान खान - शाहरूख खान
अब क्या कहें किसी क्या नहीं पता। हालांकि ये लड़ाई हुई किस वजह से इस पर अभी भी केवल कयास हैं!


Click it and Unblock the Notifications










