Ooo: तो बाहुबली 2 के नाम पर ऋतिक की काबिल को शाहरूख की रईस ने किया OUT !

ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल और शाहरूख खान की फिल्म रईस 27 जनवरी 2017 को रिलीज़ हो रही है और दोनों ही फिल्मों के बीच जंग शुरू हो चुकी है। जानिए किसके नाम रही पहली बाज़ी।

शाहरूख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल में जंग शुरू हो चुकी है। और सबसे पहली जंग है सिंगल स्क्रीन की थियेटर की। अब ये तो हम आपको बता चुके हैं कि ये जंग शाहरूख खान की रईस जीत चुकी है। लेकिन कैसे वो ज़्यादा दिलचस्प है।

दरअसल, रईस के वितरण के लिए सिंगल स्क्रीन मालिकों के सामने बाहुबली 2 का ऑफर रखा गया। डील साफ थी कि अगर रईस के चारों शो नहीं मिले तो बाहुबली 2 का कोई शो नहीं मिलेगा।

Hrithik Roshan Shahrukh Khan clash

अब बाहुबली 2 कितनी बड़ी रिलीज़ है ये सब जानते हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि बाहुबली 2 के साथ अपना नुकसान कोई नहीं करना चाहेगा। वैसे भी रईस - काबिल में ये साफ है कि दोनों में से कोई एक ही फिल्म चलेगी।
[इस टॉप एक्ट्रेस ने शाहरूख - सलमान - अजय - अक्षय - आमिर किसी को नहीं छोड़ा!]

ऐसे में बाहुबली 2 के नुकसान को ना झेलने के लिए सिंगल स्क्रीन रईस की वजह से काबिल का नुकसान झेलने को तैयार है। रईस के डिस्ट्रीब्यूटर हैं अनिल थडानी। उन्होंने हाल ही में मिर्ज़िया भी इस शर्त के साथ सिंगल स्क्रीन मालिकों को बेची कि वो जनवरी में चारों शो रईस को देंगे काबिल को नहीं।

वहीं सबका मानना है कि इस क्लैश से दोनों ही फिल्मों को नुकसान होने वाला है क्योंकि 26 जनवरी इतना बड़ा वीकेंड नहीं है कि दोनों फिल्में कमा पाए। इस नुकसान का खामियाज़ा सबको भुगतना पड़ेगा - प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर और सिनेमा मालिक।
[दूसरों की बीवियों के बारे में ये क्या बोल गए शाहरूख खान!]

लेकिन राकेश रोशन ने साफ कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने फरवरी में ही अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी थी। इसके बाद कोई छल से उसी तारीख पर अपनी फिल्म रिलीज़ करे तो ये उसकी सभ्यता और संस्कार दिखाता है।

उन्होंने कभी छल कपट नहीं किया और ना ही आगे करेंगे। इसलिए जब उन्हें पता चला कि उनकी कृष 4 शाहरूख की आनंद एल राय वाली फिल्म से क्लैश हो रही है उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म हटा ली। ये नैतिकता है।

बहरहाल, इससे ये तो तय हो चुका है कि अब राकेश रोशन और शाहरूख खान - ऋतिक रोशन के बीच कुछ समय तक तो दोस्ती जैसा कुछ नहीं दिखने वाला। वैसे बॉलीवुड की कई ऐसी दोस्तियां हैं जो टूटीं तो सबको बस गहरा झटका लगा -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X