#Ready2Release: पाकिस्तान में रिलीज़ होगी रईस...सुलतान से बॉक्स ऑफिस टक्कर
शाहरूख खान स्टारर रईस की रिलीज़ पर काफी बवाल हो रहा था लेकिन अब फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज़ हो रही है और सुलतान के रिकॉर्ड पर नज़र रखने वाली है।
शाहरूख खान स्टारर रईस 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। लेकिन इससे पहले फिल्म ने अपनी रिलीज़ को लेकर काफी पापड़ बेले हैं। अब खबरों की मानें तो रईस पाकिस्तान में रिलीज़ होने के लिए तैयार है और सुलतान के बॉक्स ऑफिस को पीछे करने की कोशिश करेगी।
दरअसल, पहले भी सनी लियोन के गाने लैला ओ लैला के चलते, रईस का पाकिस्तान में विरोध हो चुका है लेकिन अब एक पाकिस्तानी वेबसाइट की मानें तो फिल्म पाकिस्तान में रिलीज़ होगी।

वहीं पाकिस्तान के ट्रेड पंडितों की मानें तो रईस वहां बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल मचाएगी। क्योंकि एक तो फिल्म में शाहरूख का किरदार मुस्लिम है और दूसरा उनकी माहिरा खान के साथ केमिस्ट्री देखने को लोग बेचैन हैं।
माहिरा फिल्म को पाकिस्तान से ही प्रमोट भी कर रही हैं। वहीं उन्होंने फिल्म को दुबई में भी प्रमोट किया। अब देखना है कि फिल्म पाकिस्तान में कितना कमाती है।
[रईस Vs काबिल: जानिए बॉक्स ऑफिस पर कौन बिका और कौन टिका!]
वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन स्टारर काबिल भी पाकिस्तान में रिलीज़ की राह देख रही है। और हो सकता है कि पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर भी शाहरूख खान और ऋतिक रोशन भिड़ते दिखाई दें।
दोनों ही फिल्मों को पाकिस्तान में एवरेडी पिक्चर्स डिस्ट्रीब्यूट करेगी। और ये दोनों फिल्में उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्में होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











