#Dhamki: "शाहरूख की रईस रिलीज़ हुई तो फिर देख लेना!"

शाहरूख खान की रईस 25 तारीख को रिलीज़ हो रही है लेकिन शिव सेना एक बार फिर पूरे मूड में आ चुकी है और फिल्म की रिलीज़ रोकने

शाहरूख खान की रईस रिलीज़ होने में कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन एक बार फिर से अराजक तत्वों ने अपनी ज़िम्मेदारी पूरी कर दी है। शिव सेना की छत्तीसगढ़ युनिट ने एक खत लिखकर फिल्म की रिलीज़ को रोकने की बात की है।

इतना ही नहीं खत में साफ साफ धमकी दी गई है कि अगर जिले में एक देशद्रोही की फिल्म रिलीज़ होती है तो फिर इसकी जवाबदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

raees-threatened-by-shiv-sena-to-stop-the-screening

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे से ये सवाल किया कि क्या वो इस खत के बारे में जानते हैं और क्या वो शिव सेना की तरफ से इसकी ज़िम्मेदारी लेते हैं?
[रिलीज़ से पहले ही शाहरूख की रईस के नाम अवार्ड और रिकॉर्ड!]

इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन को भी इस बारे में आगाह करते हुए निवेदन किया कि ये ध्यान रखा जाए कि ऱईस की स्क्रीनिंग के दौरान किसी को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो और ना ही शहर की शांति व्यवस्था बिगड़े।

इसके बाद अक्षय ने शाहरूख खान फैन्स को कहा कि इस मामले को ज़्यादा से ज़्यादा सबके सामने लाया जाए ताकि फिल्म पर इस तरह के अराजक तत्वों का असर ना पड़े।

गौरतलब है कि शाहरूख खान की रईस 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। जानिए फिल्म में होगा क्या क्या खास -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X