Video रईस शाहरुख खान की तरफ से फैंस की ईदी- रिलीज किया टीजर

एक तरफ सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज हुई और उसके कुछ ही घंटों पहले बादशाह शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म रईस का टीजर रिलीज कर दिया। जब सलमान अपने फैंस को ईदी दे रहे हैं तो भला शाहरुख खान कैसे पीछे रहते। उन्होंने भी रईस फिल्म के टीजर के साथ अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं।

Raees

शाहरुख खान की निर्माण कंपनी रेड चिलीज की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया "रमदान का पाक महीना लगभग पूरा हो चुका है और हर कोई ईद के जश्न की तैयारी में है। हमारी तरफ से ईद पर ये है नजराना।"

ठीक इसी समय शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपनी फिल्म रईस के दो पोस्टर रिलीज किये और लिखा- केम छो मजामा? एक्सेल और रेड चिलीज की फिल्म रईस के पोस्टर। निर्देशक राहुल ढोलकिया। उम्मीद है कि आपको पसंद आएगी।

रईस के पोस्टर की टैगलाइन है 'बनिये का दिमाग और मियाभाईज की डेयरिंग' तो आइये आप भी देखिये रईस फिल्म का बेहतरीन टीजर।

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/8iv3ksZs0hk" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X